LHC0088 Publish time 2026-1-21 12:27:15

भारतीयों पर चढ़ रहा कॉन्सर्ट का खुमार, 2026 में भी ग्लोबल आर्टिस्ट की पहली पसंद है इंडिया

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/In-(16)-1768980194702.webp



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अब वैश्विक कॉन्सर्ट का बड़ा केंद्र बन चुका है। देश में टिकट्स सेकंडों में सोल्ड आउट हो जा रही हैं। इतना ही नहीं, जिस शहर में कॉन्सर्ट होता है वहां फ्लाइट्स, होटल भी फुल रहते हैं।

2025 में कोल्डप्ले, ED शीरन, ट्रैविस स्कॉट जैसे सुपरस्टार्स ने भारत में धमाल मचाया था और अब 2026 की शुरुआत में ही इतने बड़े इवेंट्स की बुकिंग्स देखकर साफ है कि भारत अब ग्लोबल आर्टिस्ट्स की टूर लिस्ट में \“मस्ट-स्टॉप\“ बन गया है।

2026 के पहले दो महीनों में ही कई बड़े नाम भारत आ रहे हैं। लोलापलूजा इंडिया 2026 जनवरी में मुंबई में होने वाला है। इसमें प्लेबॉय कार्टी, फुजी काजे जैसे कई बड़े आर्टिस्ट्स परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा द लुमिनियर्स फरवरी में दिल्ली-गुड़गांव में अपना शो दे रहे हैं और जॉन मेयर भी फरवरी में मुंबई में सोलो परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं।
2025 ने सेट किया नया मानक

2025 भारत के लिए यादगार रहा। पिछले साल कोल्डप्ले ने अहमदाबाद में अपने शो के लिए एक्स्ट्रा डेट्स दिए थे। उनका हर शो सोल्ड आउट हुआ और लाखों फैंस ने इसे लाइव देखा। एड शीरन भी दोबारा भारत आएं थे। ट्रैविस स्कॉट, अकोन जैसे आर्टिस्ट्स ने भी जमकर भीड़ को लुभाया था। इन शोज ने साबित किया कि भारत में टिकट्स बेचने की ताकत अब ग्लोबल लेवल की है।

इन इवेंट्स की वजह से होटल्स बुक हो जाते हैं, फ्लाइट्स भर जाती हैं और पूरा शहर संगीत के रंग में रंग जाता है। फैंस दूर-दूर से आते हैं, लोकल इकोनॉमी को बड़ा बूस्ट मिलता है।
इंडस्ट्री की ग्रोथ के आंकड़े

EY-पार्थेनॉन और बुकमायशो की रिपोर्ट \“इंडियाज राइजिंग कॉन्सर्ट इकोनॉमी\“ के मुताबिक, 2024 में ऑर्गनाइज्ड लाइव इवेंट्स सेगमेंट ने 12,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अगले कुछ सालों में यह हर साल 18-19% की दर से बढ़ने वाला है।

FICCI-EY मीडिया एंड एंटरटेनमेंट रिपोर्ट में भी कहा गया है कि 2024 में मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर 2.5 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा का हो गया। इसमें लाइव इवेंट्स सबसे तेजी से बढ़ने वाले हिस्सों में से एक है। कोल्डप्ले के अहमदाबाद शो ने अकेले शहर को 641 करोड़ रुपये का इकोनॉमिक इम्पैक्ट दिया। इसमें होटल, ट्रांसपोर्ट, खाना और शॉपिंग पर खर्च भी शामिल है।
आर्टिस्ट्स क्यों चुन रहे भारत?

पहले भारत को टूर में आखिरी या ऑप्शनल जगह माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2017 में जब जस्टिन बीबर ने भारत में शो अनाउंस किया था, तो फैंस में भारी क्रेज था। आज स्थिति यह है कि बड़े आर्टिस्ट्स खुद भारत को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यहां फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है और टिकट्स जल्दी बिक जाते हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप 5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत, हर साल 20 लाख से ज्यादा लोग करवाते हैं इलाज
Pages: [1]
View full version: भारतीयों पर चढ़ रहा कॉन्सर्ट का खुमार, 2026 में भी ग्लोबल आर्टिस्ट की पहली पसंद है इंडिया