cy520520 Publish time 2026-1-21 12:56:32

कौशांबी में सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, सेंधमारी कर नकदी और जेवरात समेत ₹15 लाख का माल किया पार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/download-1768980916822.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण कौशांबी। सरायअकिल क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। सेंध काटकर मकान में घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात समेत करीब 15 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उस्मानपुर बिगहरा निवासी सूर्यभान त्रिपाठी पुरोहित हैं। इन दिनों वह अपनी पत्नी के साथ संगम में कल्पवास कर रहे हैं।

उनका बड़ा बेटा सोनू पांच दिन से अपनी पत्नी को लेकर प्रयागराज में है। उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है। गांव में मकान सूना पड़ा था। परिवार के बाकी सदस्य गांव के भीतर स्थित दूसरे मकान में रहते हैं। सोमवार की रात सेंध काटकर उनके घर के भीतर घुसे चोर करीब नकदी-आभूषण समेत करीब 15 लाख का माल पार कर गए।

सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान घर से चोरी की गई अलमारी खेत में टूटी पड़ी मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहले किया अपहरण फिर फोन कर किया परेशान...किशोरी ने उठा लिया आत्मघाती कदम, परिवार में मची चीख-पुकार
Pages: [1]
View full version: कौशांबी में सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, सेंधमारी कर नकदी और जेवरात समेत ₹15 लाख का माल किया पार