Chikheang Publish time 2026-1-21 13:56:24

RailOne App से बुक करें अनारक्षित टिकट, डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% का डिस्काउंट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Indian-Railways-1768984805587.webp

रेलवन ऐप से बुक करें अनारक्षित टिकट, डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% का डिस्काउंट



जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल (Danapur Rail Mandal) के अंतर्गत आरा जंक्शन (Ara Junction) पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।

यह विशेष सुविधा 14 जनवरी, 2026 सेप्रारंभ की गई है और 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा।

रेलवन ऐप के आर-वॉलेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन प्रतिशत का कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी तीन प्रतिशत का छूट और आर-वॉलेट से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

इस प्रकार रेलवन ऐप पर डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है।

इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। रेलवन ऐप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत, सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।
Pages: [1]
View full version: RailOne App से बुक करें अनारक्षित टिकट, डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% का डिस्काउंट