LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के हत्यारे को आजीवन कारावास, 2022 में गर्दन में मारी थी गोली

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/shinzo-abe-1768986149990.webp

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की तस्वीर। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति को उम्रकैद की सजा मिली है। जापान की एक अदालत ने बुधवार को आबे की हत्या पर सुनवाई के दौरान आरोपी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

शिंजो आबे को जापान के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक माना जाता था। 45 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने जुलाई 2022 में पश्चिमी शहर नारा में आबे के चुनावी भाषण के दौरान उनकी हत्या कर दी थी। यामागामी ने आबे के गले में गोली मारी थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ जापान, बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/21/template/image/shinzo-abe-(1)-1768986640591.jpg
यामागामी ने क्यों की आबे की हत्या?

45 वर्षीय यामागामी ने अक्टूबर में शुरू हुए मुकदमे में हत्या का जुर्म कबूल किया था। नारा जिला अदालत ने बुधवार को यामागामी को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यामागामी ने कहा कि उसने आबे की हत्या तब की जब उसने आबे के द्वारा यूनिफिकेशन चर्च से जुड़े एक समूह को भेजा गया वीडियो संदेश देखा था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/21/template/image/shinzo-abe-(2)-1768986652754.jpg
आरोपी ने कबूला गुनाह

यामागामी के अनुसार, उसका उद्देश्य उस चर्च को नुकसान पहुंचाना था, जिससे वह नफरत करता था और आबे के साथ उसके संबंधों को उजागर करना था। अभियोजकों ने यामागामी के लिए आजीवन कारावास की मांग की, जबकि उसके वकीलों ने 20 साल से अधिक की सजा न देने का अनुरोध किया था।

बता दें कि जापानी कानून हत्या के मामलों में मृत्युदंड का प्रविधान करता है, लेकिन अभियोजक आमतौर पर इसकी मांग तब तक नहीं करते जब तक कि कम से कम दो लोगों की हत्या न हुई हो।
Pages: [1]
View full version: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के हत्यारे को आजीवन कारावास, 2022 में गर्दन में मारी थी गोली

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com