cy520520 Publish time 2026-1-21 14:59:28

दो बेटियों से शादी करना चाह रहा था आरोपी, मना करने पर मां-बेटी का अश्लील पोस्ट किया वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/aslil-1768988386197.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाना इलाके की रहने वाली एक महिला व उनकी पुत्री के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। उक्त कंटेट में उनका नंबर भी दिया गया है। जिससे उन्हें अनजान लोगों के काल आ रही है।

मामले में ब्रह्मपुरा थाना इलाके की रहने वाली महिला ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना के विद्यासागर कुमार को नामजद आरोपित किया है।
दोनों बेटियों से शादी करना चाहता था आरोपी

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में महिला ने कहा कि उनके साथ उनकी पुत्री के नाम की आईडी बनाकार सोशल मीडिया पर गलत व अश्लील तथ्यों के साथ उनका मोबाइल नंबर अंकित कर पोस्ट डाला जा रहा है। जिस कारण उन्हें अनजान लोगों का कॉल आ रहा है।

फोन कर गन्दी व गलत बातें करने का प्रयास किया जा रहा। साइबर थाना में केस नहीं लेने पर स्थानीय थाने में केस कराई। उनके दामाद की हत्या हो गई। इसके बाद आरोपित उनके घर पर आकर दोनों पुत्रियों से शादी कराने का दबाव दिया।

इनकार करने पर धमकी दिया कि सोशल मीडिया पर उनका अश्लील पोस्ट प्रसारित करेंगे। पुरे परिवार को आत्म हत्या करने पर विवश कर देंगे। आरोपित ने उनके इकलौते पुत्र की हत्या करने की भी धमकी दी।
Pages: [1]
View full version: दो बेटियों से शादी करना चाह रहा था आरोपी, मना करने पर मां-बेटी का अश्लील पोस्ट किया वायरल