खून की तलाश में अब भटकना बंद! बेतिया में अब एक क्लिक में मिलेगी ब्लड बैंक की जानकारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/lodd-bank-1768990882973.webpखून की तलाश में अब भटकना बंद
जागरण संवाददाता, बेतिया। अब जिले में खून उपलब्धता की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक में उपलब्ध खून की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी व निजी ब्लड बैंकों में मौजूद विभिन्न ग्रुप के रक्त की अद्यतन जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी।
जरूरतमंद मरीज और उनके परिजन मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से यह जान सकेंगे कि किस ब्लड बैंक में कौन-सा रक्त समूह उपलब्ध है। इस पहल से आपात स्थिति में समय की बचत होगी और मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक पारदर्शी व प्रभावी होंगी।
एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
घर बैठे भी लोगों को ब्लड की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से मरीज व स्वजन एक क्लिक पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक सहित जिले के सभी ब्लड बैंक को ई-रक्तकोष आईएचएमएस वेब एप के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है और हर दिन ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है।
किस ब्लड बैंक में कौन सी ग्रुप की कितनी ब्लड उपलब्ध है, इसे अपडेट किया जा रहा है। बता दें कि पहले ब्लड की आवश्यकता होने पर मरीज के स्वजन परेशान हो जाते थे।
उनके ग्रुप का ब्लड किस बैंक में उपलब्ध है इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसके लिए ब्लड बैंक दर ब्लड बैंक भटकना पड़ता था। लेकिन अब आसानी से इसकी जानकारी हासिल हो पाएगी।
हर दिन स्टॉक की मिलेगी जानकारी
ब्लड बैंक ऑनलाइन और अपडेट नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी थैलेसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया जैसे नियमित रूप से आवश्यकता वाले मरीज एवं उनके स्वजन को होती थी। लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है।
मरीज एवं स्वजन अपने मोबाइल के माध्यम से ब्लड बैंक स्टॉक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हर दिन ब्लड बैंक और विभाग की ओर से पोर्टल पर सब कुछ अपलोड किया जा रहा है। किस ब्लड बैंक में कौन से ग्रुप का ब्लड किस मात्रा में है इसकी जानकारी अपडेट की जा रही है।
एक नजर में जिले के ब्लड बैंक
[*]ब्लड बैंक की कुल संख्या- 03
[*]सरकारी ब्लड बैंक -01
[*]प्राइवेट की ब्लड बैंक की संख्या-02
[*]ब्लड स्टोरेज सेंटर की संख्या -04
ब्लड बैंक ऑनलाइन हो चुका है। इसे अपडेट किया जा चुका है। ई रक्त कोष के माध्यम से कोई भी ब्लड की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।- डॉ विजय कुमार, सिविल सर्जन, बेतिया
Pages:
[1]