Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

कालपी में खौफनाक वारदात: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव, राजस्थान से जुड़ा सुराग

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Woman-Burnt-Body-Found-Near-Jhansi-Kanpur-Highway-1769002835155.webp

महिला का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम के सदस्य। जागरण (इनसेट में- घटनास्थल के पास से बरामद आधार कार्ड।)



संवाद सहयोगी, कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे किनारे बने साईं मंदिर के पीछे बिजली के टावर के पास करीब 30 वर्षीय महिला का जला हुआ शव मिला। शव दिखने पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। महिला के शव से धुआं निकलता रहा और उसके पैर नहीं जले। पास में छोटे पर्स में एक साइड का आधार कार्ड व रेल टिकट मिला। आधार कार्ड में जोधपुर (राजस्थान) का पता लिखा है। नाम की ओर का आधार कार्ड न मिलने की वजह से पते के आधार पर शिनाख्त के लिए पुलिस की टीम राजस्थान रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने जल्द ही मामले का राजफाश करने का आश्वासन दिया है।


बुधवार की दोपहर उसरगांव निवासी किसान बबलू पुत्र रामपाल का खेत साईं मंदिर के पीछे है। वह खेत में पानी लगाने के लिए पाइप डाल रहा था। इसी दौरान खेत में लगे विद्युत विभाग के 33 केवीए टावर के पास महिला का अधजला शव पड़ा दिखा जिससे हल्का धुंआ भी निकल रहा था। उसके पैरों में रंग लगा था और पैर नहीं जल पाए थे। किसान ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आसपास खोजबीन की गई तो महिला का हाथ पर्स मिला। जिसमें एक साइड का आधार में सुखदेव शर्मा, पहाड़गंज, राजपूत सभा भवन के पास, मंडोर रोड जोधपुर राजस्थान लिखा था। साथ ही एक जनरल टिकट मिला है जो कि मुंबई से सूरत 24 दिसंबर का है। महिला का शव मिलने की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
राजस्थान के लिए टीम हुई रवाना

जली हुई महिला के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कराने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। जिससे उसकी शिनाख्त होने के साथ महिला यहां कैसे आइ इसकी जानकारी हो सके। अभी पूरा मामला संदिग्ध है। जिसकी जांच चल रही है।
अब तक नहीं खुल सके राज

एक वर्ष पूर्व 2 फरवरी 2025 को जोल्हूपुर मोड़ से महेवा जाने वाली सड़क के समीप जंगल में दो अज्ञात जले हुए शव मिले थे। जिनकी मौत कैसे हुई और वह कहां के थे इसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी है। पहला शव वाच टावर व दूसरा सड़क किनारे पड़ा था।
चार वर्ष बाद भी नहीं हो सका राजफाश

चार वर्ष पूर्व 16 जनवरी 2022 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरा गांव से बरही जाने वाली चकरोड पर एक 30 वर्षीय युवती का रक्त रंजित शव मिला था। उस घटना का खुलासा करना तो दूर पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में भी नाकाम रही है। जिससे यह क्षेत्र क्राइम के दृष्टिकोण से अपराधियों का स्पाट बनता जा रहा है।



महिला का जला हुआ शव मिला है। उसके पैर नहीं जले थे। पूरे मामले की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जल्द ही महिला की शिनाख्त हो जाएगी।
डा. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
Pages: [1]
View full version: कालपी में खौफनाक वारदात: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव, राजस्थान से जुड़ा सुराग

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com