LHC0088 Publish time 2026-1-21 19:26:27

Bihar News: अवैध खनन पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मी भी नहीं बचेंगे

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Vijay-Sinha-1769004641651.webp

अवैध खनन पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मी भी नहीं बचेंगे



राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और इससे जुड़े सभी मामलों पर सख्त रुख अपनाते कहा है कि दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों की गंभीरता से पहचान कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री सिन्हा ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि यदि अवैध गतिविधियों में विभाग का कोई भी पदाधिकारी या कर्मी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में न्यायालय को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। सभी अभिलेख, साक्ष्य और तथ्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदार तरीके से न्यायालय में पेश किए जाएं, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि अवैध खनन के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो योजनाबद्ध तरीके से ऐसी गतिविधियों को अंजाम देकर राज्य सरकार के राजस्व को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे सभी तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: Bihar News: अवैध खनन पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मी भी नहीं बचेंगे