Chikheang Publish time 2026-1-21 19:26:41

वरुण धवन की Border 2 के बीच OTT पर ट्रेंड कर रही भतिजी की फिल्म, आंख-कान खोल देगी नई पीढ़ी की कहानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Binny-(3)-1769004684718.webp

पंकज कपूर के साथ अंजिनी (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर से परे ओटीटी पर हर शुक्रवार से रविवार के बीच कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज (Top Web series) रिलीज होती हैं जो आपका मूड बदलने की ताकत रखती हैं। वहीं फैंस भी इसी की राह तकते रहते हैं कि भाई थिएटर जाने की जरूरत न पड़े आराम से घर पर ही मनोरंजन हो जाए।

अगर आप भी ऐसी ही सोच वाले दर्शक हैं तो हम आपके लिए लेटेस्ट अपडेट लाए हैं। कृति सेनन और धनुष की तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein) और फरहान अख्तर की 120 बहादुर (120 Bahadur) के बीच एक न्यूकमर एक्टर की एक ऐसी मूवी ने दस्तक दी है जो आपका दिमाग घूमाकर रख देगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/21/template/image/Binny-(1)-1769005106775.jpg

यह भी पढ़ें- \“वह एक्टिंग में किल कर देगा...\“, Border 2 के इस एक्टर को मिला सुनील शेट्टी का साथ
एक साल पहले हुई थी रिलीज

ये एक फैमिली मूवी है और आजकल की Gen Z जेनरेशन पर बिल्कुल फिट बैठती है। एक तरफ जहां कई जगह ये कहा जाता है कि पत्नि हमेशा अलग रहने वहीं लंदन में रहते हुए ये फैमिली कैसे अपने संस्कार और इमोशन्स को बचाए हुए है ये कहानी उसी को आईना दिखाती है। हम बात कर रहे हैं 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म बिनी और फैमिली की जिससे वरुण धवन की भांजी अंजिनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। मूवी को सिनेमा लवर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/21/template/image/Binny-(2)-1769005089852.jpg

संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित इस फैमिली ड्रामा ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। एक साल से अधिक समय बाद, बिन्नी एंड फैमिली (Binny And Family) अब अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
क्या है फिल्म की कहानी?

बिन्नी एंड फैमिली उन कोमल हिस्सों पर चोट करती है जिनके बारे में या तो बात नहीं होती और अगर होती भी है तो कलेश होता है। फिल्म में कहानी लंदन में खुद को सेटर करने की कोशिश कर रही लड़की बिन्नी (अंजिनी धवन) से होती है। उसके पारंपरिक, रूढ़िवादी दादा-दादी (पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी) जेनरेशन गैप होने की वजह से उस पर कई तरह की रोक लगाने की कोशिश करते है इन्हीं सबके बीच संतुलन बनाते हुए बिनी कैसे इनसे लड़ती है यही इसकी कहानी है।

यह भी पढ़ें- Border 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, Sunny Deol की फिल्म का रन टाइम भी हुआ फाइनल
Pages: [1]
View full version: वरुण धवन की Border 2 के बीच OTT पर ट्रेंड कर रही भतिजी की फिल्म, आंख-कान खोल देगी नई पीढ़ी की कहानी