Chikheang Publish time 2026-1-21 19:57:52

Prayagraj: छह घंटे बाद रस्सी के सहारे किनारे तक खींचा गया एयरक्राफ्ट, पुलिस-एयरफोर्सकर्मियों के छूटे पसीने

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/9f25603f-e6b9-45dc-82ec-5a448b71f73f-1769006791918-1769006805787.webp



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार एयरफोर्स के दो सीट वाले माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को बीच तालाब से रस्सी के सहारे खींच कर किनारे ले आया गया। एसडीआरएम, पुलिस, एयरफोर्सकर्मियों ने जमकर पसीना बहाया और आखिरकार रेस्क्यू में सफल रहे।

इस पूरे रेस्क्यू में लगभग छह घंटे का समय लगा और अब तालाब के किनारे एयरक्राफ्ट के आ जाने पर उसे अलग-अलग पार्ट में तोड़ा जाएगा, ताकि उसे एयरफोर्स स्टेशन ले जाया जा सके।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/21/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-21-at-8.12.31-PM-1769006974176.jpeg

एयरफोर्स स्टेशन पर ही इसे अब असेंबल किया जाएगा। लगभग 100 की दूरी तक एयरक्राफ्ट को रस्सी से जलकुंभी, कीचड़ और पानी के बीच खींच कर निकाला गया है।
Pages: [1]
View full version: Prayagraj: छह घंटे बाद रस्सी के सहारे किनारे तक खींचा गया एयरक्राफ्ट, पुलिस-एयरफोर्सकर्मियों के छूटे पसीने