LHC0088 Publish time 2026-1-21 21:27:42

हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की जांच रिपोर्ट आ गई, इसमें बताई गई यह बीमारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/nagina-R-1769010762677.webp

बिजनौर के नंदपुर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता कुत्ता (फाइल फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण नगीना (बिजनौर)। गांव नंदपुर के मंदिर में एक सप्ताह तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। चिकित्सकों ने सभी टेस्ट व जांचों का परीक्षण कर बताया कि कुत्ते की पीसीआर रिपोर्ट में टिक फीवर के लक्षण मिले हैं। हालांकि उसकी हालत में सुधार है।

नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर में एक कुत्ते द्वारा मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की सात दिन तक परिक्रमा करने की चर्चा चारों तरफ हो रही है। तीन दिन पहले कुत्ते की सेहत खराब हुई थी। प्रेमपथ एनिमल शेल्टर बिजनौर के डा. अश्वनी चित्रांश का कहना है कि कुत्ते की हालत में सुधार होने पर मैक्स पेट जेड अस्पताल के चिकित्सकों ने कुत्ते को 72 घंटे के लिए चिकित्सकों को निगरानी में रखने की सलाह दी थी। जिसके बाद उनकी टीम कुत्ते को अपने नोएडा स्थित शिवालय एनिमल शेल्टर ले आई।

यह भी पढ़ें- परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत के लिए मंदिर में हो रहा मेला-भंडारा, दिल्ली में चल रहा इलाज

अब नोएडा शेल्टर में ही मैक्स पेट जेड अस्पताल के चिकित्सकों के परामर्श पर कुत्ते का उपचार हो रहा है। 72 घंटे बाद कुत्ते को एक बार दिल्ली ले जाकर उसका फिर से चेकअप कराया जाएगा, जिसके बाद अग्रिम निर्णय लेगर कुत्ते को गांव में छोड़ा जाएगा। चिकित्सकों ने सभी टेस्ट व जांचों का परीक्षण कर बताया कि कुत्ते की पीसीआर रिपोर्ट में टिक फीवर जिसे तेज बुखार भी कहते हैं, के लक्षण मिले हैं। चिकित्सकों का दावा है कि टिक फीवर होने के चलते ही कुत्ता बराबर परिक्रमा कर रहा था। हालांकि इसके जल्द ठीक होने की संभावना है। .

यह भी पढ़ें- परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत में सुधार, गांव वाले कर रहे बेसब्री से इंतजार; बार-बार कर रहे अस्पताल में फोन

उधर गांव नंदपुर में नंदलाल देवता मंदिर की व्यवस्था देख रहे तुषार सैनी बताते हैं कि भंडारे के बाद मंदिर परिसर में लगा मेला अब समाप्त हो गया है। सभी ग्रामीणों को अब कुत्ते के गांव पहुंचने का इंतजार है। ग्रामीण नोएडा बार बार टीम को फोन कर कुत्ते के स्वास्थ्य की पल पल की खबर ले रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की जांच रिपोर्ट आ गई, इसमें बताई गई यह बीमारी