cy520520 Publish time 2026-1-21 23:56:08

हाजीपुर में ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फायरिंग: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, दो खोखा बरामद

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Hajipur-News-(2)-1769020041259.webp

घटना को अंजाम देकर भागते बदमाश। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के मैदा टोली गांव में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने गोलीबारी की। मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस लालगंज थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल, लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घ

टना के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया है कि गांव के एक युवक के द्वारा ऑनलाइन गेमिंग खेलवाया जा रहा है। गेमिंग खेलने को लेकर विवाद हुआ। उसे विवाद को लेकर स्कॉर्पियो से बदमाशों ने गोलीबारी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक बदमाश स्कॉर्पियो से आकर बहुरानी शोरूम गली में गाड़ी लगाकर वहां से करीब 25 से 30 मीटर पैदल जाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

गोली चलाने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाश वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बदमाश तेजी से भाग रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर बदमाशों के भागने की दिशा में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लालगंज थाना के मैदा टोली में गोलीबारी की सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि वहां 2 से 3 राउंड फायरिंग की गई। जांच के दौरान यह बात प्रकाश में आई की ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दो पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन था। जिस पक्ष का पैसा था वह मांगने के लिए आया था, पैसा नहीं मिलने पर वे लोग फायरिंग करते हुए निकल गये। दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया है।
Pages: [1]
View full version: हाजीपुर में ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फायरिंग: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, दो खोखा बरामद