deltin33 Publish time 2026-1-22 05:26:15

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा! महिलाओं की सुरक्षा में सरकार विफल, राजद ने पटना में निकाला आक्रोश मार्च

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/RJD-1769028075417.webp

आधी आबादी पर अत्याचार का आरोप लगाते सड़क पर उतरीं राजद की महिलाएं। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर आधी आबादी की सुरक्षा मेंं सरकार को विफल बताया गया। महिलाओं पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि और शासन-प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आधी आबादी के हित में लिखी बातोंं वाले कार्ड बोर्ड लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं। सरकार को खबरदार करते उनके नारों से परिवेश गूंज रहा था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/RJD-1-1769028323702.jpg

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती के नेतृत्व में निकाले गए आक्रोश मार्च में रेखा पासवान, सारिका पासवान, आभा लता, सेवा यादव, मुकुंद सिंह, रेणु सहनी, सुनीता कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, अबगीना खान, शोभा पासवान, डॉ. रुबी कुमार यादव आदि सम्मिलित रहीं। उन सभी ने पटना को आधी आबादी, विशेषकर छात्राओं, के लिए बिल्कुल ही असुरक्षित बताया।

आरोप यह कि निजी छात्रावासों की आड़ मेंं भेड़िये धंधा चला रहे और उन्हें सत्ता संरक्षण दे रही। पुलिस-प्रशासन से उनकी मिलीभगत है। इससे स्पष्ट है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की प्रतिबद्धता सत्ता पक्ष के नारे तक सिमटकर रह गई है। वास्तविकता यह है कि शंभू छात्रावास प्रकरण के बाद अब अभिभावक अपनी बेटियों को पटना से अन्यत्र ले जाने की सोचने लगे हैं।
Pages: [1]
View full version: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा! महिलाओं की सुरक्षा में सरकार विफल, राजद ने पटना में निकाला आक्रोश मार्च