LHC0088 Publish time 2026-1-22 05:26:31

Jharkhand Weather Update: दो दिन कंपकंपी; फिर तीन दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/cold-children-.-1769024358158.webp

एक सप्ताह के दौरान राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान ने रांचीवासियों समेत पूरे राज्य के लोगों के लिए राहत भरा संदेश दिया है। अगले एक सप्ताह के दौरान राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

इससे ठंड का असर कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, 22 और 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है लेकिन इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल अभी निरंतर जारी रहेगा। बता दें कि शहरी क्षेत्र में खिली धूप ने आमजनों को राहत दी है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।

वहीं, कांके का 8.5 डिग्री सेल्सियस जबकि राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का असर देखने को मिलेगा इसके बाद ही कुछ राहत मिलेगी।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

[*]22 जनवरी : अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
[*]23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
[*]24 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
[*]25 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस


कांके में सर्दी का असर बरकरार, दिन में हल्की गर्माहट,रात में कंपकंपी

कांके प्रखंड में बीते 24 घंटे के दौरान कांके क्षेत्र में मौसम शुष्क और शांत बना रहा। 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह-शाम ठंड का असर स्पष्ट रहा। इस अवधि में वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही जबकि हवा की रफ्तार 2.2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

कम हवा और साफ मौसम के कारण दिन सुहावना रहा, लेकिन रात में ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर किया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह के समय ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand Weather Update: दो दिन कंपकंपी; फिर तीन दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत