Chikheang Publish time 2026-1-22 05:56:46

Weather forecast : सरस्वती पूजा के दिन कैसा रहेगा मौसम, पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी व भागलपुर में कम होगा तापमान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Weather-forecast-What-will-the-weather-be-like-on-Saraswati-Puja-day-1769038295956.webp

Weather forecast:मां सरस्वती को रूप देते कलाकार और तिलकामांझी में आग के पास बैठे चालक।



डिजिटल डेस्क, भागलपुर।Weather forecast:सरस्वती पूजा के दिन मौसम का साथ मिलेगा। पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी के अलावा बांका व भागलपुर जिले में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं है। हालांकि संभावना है कि एक डिग्री सेल्सियस तापमान कम होगा, जिससे ठंड का अहसास होगा। हल्की हवा भी बहेगी। लेकिन सरस्वती पूजा के दिन 23 जनवरी को मौसम कुल मिलाकर ठीकठाक रहेगा। वर्षा नहीं होगी। धूप खिलेगी, लेकिन धूप में बहुत गर्मी नहीं रहेगी। दोपहर के समय कुछ देर लोगों को राहत रहेगी। सुबह और शाम के अलावा रात में लोग ठंड महसूस करेंगे।

23 जनवरी को न्यूनतम तापमान साढ़े आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगी। 22 जनवरी को भी इसी प्रकार के तापमान की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा। मध्यम स्तर की उत्तर पश्चिम हवा चलेगी। कुल मिलाकर यूं कहें की अगले पांच दिनों तक ठंड इसी प्रकार रहेगा। मौसम में अचानक कोई बदलाव नहीं होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 82 प्रतिशत आद्रता के साथ धीमी गति से उत्तर पश्चिम हवा चल रही है।


बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, नयूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 82 प्रतिशत आद्रता के साथ 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चल रही है।

कृषि विज्ञानियों ने कहा कि इस समय का मौसम खेती के लिए काफी उपयुक्त है। किसान अपनी खेतों में जुट जाएं और जिस प्रकार का खेती करना हो, उसकी तैयारी करें। अभी खेतों में नहीं है। सब्जी को लाभ हो रहा है। फलों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। खास बात यह है कि आलू को इस बार ठंड का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। इस कारण आलू की पैदावार ठीक-ठाक हुई है।
Pages: [1]
View full version: Weather forecast : सरस्वती पूजा के दिन कैसा रहेगा मौसम, पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी व भागलपुर में कम होगा तापमान