deltin33 Publish time 2026-1-22 06:26:34

फरवरी में राष्ट्रपति का 5 दिवसीय ओडिशा दौरा: बालेश्वर में दीक्षांत, जाजपुर में मां बिरजा दर्शन, मयूरभंज में कार्यक्रम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/president-draupadi-murmu-1769043287834.webp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। फरवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगी। वे 2 फरवरी को भुवनेश्वर पहुंचेंगी और 3 फरवरी को बालेश्वर स्थित फकीरमोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

रेमुणा के नुआपाड़ी में स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति दीक्षांत भाषण देंगी। 4 फरवरी को वे जाजपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी और मां बिरजा के दर्शन करेंगी।
मयूरभंज जिले के कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

इसके बाद अगले दो दिन, अर्थात 5 और 6 फरवरी को, राष्ट्रपति मयूरभंज जिले में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान रायरंगपुर दौरे का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके बाद राष्ट्रपति भुवनेश्वर लौटेंगी और फिर छत्तीसगढ़ जाने का कार्यक्रम है। यह जानकारी विशेष सूत्रों से मिली है।

यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति का कटक दौरा: 23 जनवरी को नेताजी की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि, संस्कृति भवन का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- सारंडा को माओवादी मुक्त करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, राउरकेला में CRPF डीजी की मौजदूगी उच्चस्तरीय बैठक

यह भी पढ़ें- हाईटेक हुईं ओडिशा की जेलें: एआइ कैमरों से होगी \“वर्चुअल फेंसिंग\“, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
Pages: [1]
View full version: फरवरी में राष्ट्रपति का 5 दिवसीय ओडिशा दौरा: बालेश्वर में दीक्षांत, जाजपुर में मां बिरजा दर्शन, मयूरभंज में कार्यक्रम