Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम ठंडी, दिन में राहत; 26 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/bihar-weather-today-(25)-1769046128016.webpबिहार में सुबह-शाम ठंडी। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam: राज्य में पछुआ के कारण मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में हवा की गति तेज एवं धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को उत्तर पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इसके प्रभाव राज्य में 26 जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी वृद्धि के आसार है। बुधवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार सौ मीटर दृश्यता मोतिहारी में दर्ज किया गया।
राज्य का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से 27.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 26.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बुधवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि एवं शेष जिलों में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस है। गयाजी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस है।
भागलपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Pages:
[1]