LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Aadhaar Card में कैसे बदले नाम, पता और मोबाइल नंबर, ये है सबसे आसान तरीका

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Aadhaar-card-1769048870728.webp



नई दिल्ली। आधार कार्ड आज हमारी पहचान से जुड़ चुका है। इसके बिना कोई भी जरूरी काम होना संभव नहीं। अगर इसमें दी गई डिटेल गलत या पुरानी हो तो भी आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आज हम जानेंगे कि आप आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे बदल सकते हैं। इसके लिए हम आधार ऐप की मदद लेंगे।
Aadhaar App में कैसे बदले नाम?

स्टेप 1- सबसे पहले आधार ऐप में आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

स्टेप 2- अब यहां Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद यहां नाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स दर्ज कर दें।

स्टेप 5- अंत में आपको अपडेट शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।

स्टेप 6- यहां आप अपडेट स्टेटस में जाकर अपना स्टेटस भी पता कर सकते हैं। इसके जरिए पता लगा सकते हैं कि आपका अपडेट कब तक पूरा होगा।
Aadhaar App में मोबाइल नंबर कैसे बदले?

स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 2- अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।

स्टेप 3- वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।

स्टेप 4- अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

स्टेप 5- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar App में एड्रेस कैसे करें अपडेट?

स्टेप 1- इसके लिए भी आपको आधार ऐप पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब यहां Update Address Online पर जाएं।

स्टेप 3- अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें।

स्टेप 4- डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगा गया शुल्क का भुगतान कर दें।

स्टेप 5- पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
Pages: [1]
View full version: Aadhaar Card में कैसे बदले नाम, पता और मोबाइल नंबर, ये है सबसे आसान तरीका

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com