LHC0088 Publish time 2026-1-22 07:57:03

UP Weather Today: आगरा में 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रात का तापमान, गोरखपुर में बारिश के आसार, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/weathernewsup-1769048131438.webp

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को लापरवाह होने की आवश्यकता नहीं है। दिन में कड़ी धूप तो रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। आगरा शहर में बुधवार को रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सामान्य से न्यूनतम व अधिकतम तापमान अधिक होने से ठंड का असर कम रहा। वहीं गोरखपुर में बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह धुंध छाए रहने और दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार से मौसम करवट लेगा और बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

शहर में मंगलवार रात खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिला था। बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली, जिससे ठंड का असर कम हो गया। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/encoknp-(1)-1769048977417.jpg

अन्य जिलों में मौसम के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...

मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। गुरुवार को तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में चढ़ा पारा तो बादलों ने भी नि‍हारा, हो जाएं तैयार, पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का आने जा रहा असर


गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में धूप खिलने से जहां ठंड से राहत मिली है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। इसका पहला असर 22 से 24 जनवरी के बीच दिखाई देगा, जिससे शुक्रवार को कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

कानपुर का मौसम

कानपुर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में 23 व 24 जनवरी कानपुर मंडल सहित पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश में बूंदा बांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे बिल्कुल शुष्क मौसम रहेगा, दिन में तेज धूप निकलेगी। हवा की गति 11 से 12 कि.मी प्रति घंटा हो सकती है, वहीं शक्रवार से हवा की गति दो से तीन किलोमीटर रहने की संभावना है।
Pages: [1]
View full version: UP Weather Today: आगरा में 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रात का तापमान, गोरखपुर में बारिश के आसार, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट