LHC0088 Publish time 2026-1-22 08:56:34

BBMB चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी ने नहीं ज्वाइनिंग की BJP, आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने दी थी धमकी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Deepti-Tripathi-(1)-1769053322545.webp

बब्बर खालसा की धमकी के बाद दीप्ति त्रिपाठी की भाजपा ज्वाइनिंग स्थगित।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की धर्मपत्नी दीप्ति त्रिपाठी की भारतीय जनता पार्टी में प्रस्तावित ज्वाइनिंग सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार दीप्ति त्रिपाठी वीरवार को करीब एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची थीं, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी। इसी दौरान इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से सूचना मिली कि उनकी भाजपा ज्वाइनिंग को लेकर आईएसआई, रिंदा ग्रुप और बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों की ओर से जान से मारने की धमकी का इनपुट मिला है।

सूत्रों के मुताबिक सुबह से ही दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग की खबर मीडिया में चल रही थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। चूंकि दीप्ति त्रिपाठी बिना सुरक्षा व्यवस्था के भारी भीड़ के बीच पहुंची थीं, इसलिए संभावित खतरे को देखते हुए उनकी ज्वाइनिंग को तत्काल प्रभाव से टाल दिया गया। इसके साथ ही उनके आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार अब नई तिथि तय की जा रही है, जिसके बाद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीप्ति त्रिपाठी पार्टी की सदस्यता लेंगी। इस मामले में दीप्ति त्रिपाठी ने कहा कि वह लंबे समय से समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और राजनीति में आकर जनसेवा के दायरे को और व्यापक बनाना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगी और इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने से वह दुखी हैं।
Pages: [1]
View full version: BBMB चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी ने नहीं ज्वाइनिंग की BJP, आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने दी थी धमकी