LHC0088 Publish time 2026-1-22 08:56:43

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/CUET-PG-2026-1769053581150.webp

CUET PG 2026 Form date



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG) में भाग लेने की सोच रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके पास अंतिम मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 23 जनवरी निर्धारित है, कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।
फॉर्म भरने के बाद फीस 25 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। ऐसे में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी/ संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र बिना देरी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका

एप्लीकेशन प्रॉसेस पूरी होने के बाद जिन छात्रों से आवेदन करते समय गलती हो जाएगी उनको इसमें संशोधन करने के लिए एक मौका दिया गया है। एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो 28 से 30 जनवरी 2026 तक ओपन की जाएगी। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंदर फॉर्म में सुधार कर पाएंगे
आवेदन का तरीका

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

[*]सीयूईटी पीजी ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
[*]होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for CUET(PG)-2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
[*]नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
[*]रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
[*]अंत में निर्धारित फीस (कोर्स एवं कैटेगरी के अनुसार) जमा करें।
[*]फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/CUET-PG-2026-notice-1769053688833.jpg

[*]CUET PG 2026 Application Form Link
[*]CUET PG 2026 brochure download

एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरने के साथ जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1400 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग को 1200 रुपये, एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1100 रुपये और पीएच कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एडिशनल टेस्ट पेपर चार्ज जनरल से 700 रुपये एवं अन्य श्रेणियों से 600 रुपये लिया जायेगा। विदेशी छात्रों को फीस के रूप में 7000 रुपये एवं एडिशनल पेपर के लिए 3500 रुपये जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- NABARD Vacancy 2026: नबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
Pages: [1]
View full version: CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका