LHC0088 Publish time 2026-1-22 11:27:34

चंडीगढ़ में ठंड और बारिश का डबल अटैक, चंडीगढ़ में IMD ने जारी किया मौसम का येलो अलर्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Chandigarh-weather-1769062240425.webp

कल बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 जनवरी की रात से नया पश्चिमीविक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी।

बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन फिर गिरावट के आसार हैं।
Pages: [1]
View full version: चंडीगढ़ में ठंड और बारिश का डबल अटैक, चंडीगढ़ में IMD ने जारी किया मौसम का येलो अलर्ट