LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर 1.5 KM तक तेज स्पीड में दौड़ाई कार, फिर फेंककर भाग गए आरोपी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Jagran-News-(219)-1769078906145.webp

ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर कार दौड़ाई। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में ढाबा चलाने के विवाद में सेक्टर-71 स्थित वेडिंग जोन से कथित उगाही करने वाले चार लोगों ने संचालक को सोमवार रात को पीटा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने संचालक को बोनट पर डालकर करीब डेढ़ किलोमीटर तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। फिर सड़क पर फेंककर दिया।

बिना मर्जी के ढाबा संचालित होने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का उपचार चल रहा है। उसके बेटे ने फेज-तीन थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर जोर दिया है। वहीं, ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर कार दौड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

नोएडा सेक्टर-71 जनता फ्लैट के रहने वाले अमित के पिता रामदयाल वेडिंग जोन में ढाबा चलाते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे शिवराज गौड, सत्यप्रकाश तिवारी, अंकुर मिश्रा, दिनेश गौड ने उनकी बिना मर्जी के ढाबा खोलने पर नाराजगी जताई। तत्काल ढाबा बंद करने पर जोर दिया। ऐसा नहीं करने पर ढाबा संचालित नहीं होने की चेतावनी दी।

वहीं, रामदयाल और उनके बेटे अमित ने विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए। रामदयाल से मारपीट की। अमित के बचाने आने पर रामदयाल को बोनट पर डालकर एकाएक कार दौड़ा दी। अमित ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर जाकर कार से नीचे फेंक दिया। उसके बाद भी मारपीट कर रामदयाल को घायल कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गए।

अमित ने पिता का उपचार कराया। यहां से रामदयाल को दिल्ली राममनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर रामदयाल का उपचार चल रहा है। अमित ने मंगलवार को फेज-तीन थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर युवराज की मौत के बाद डर के साये में नोएडा का ये इलाका, यहां भी सेक्टर-150 जैसे हालात

एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
आरोपियों के हौंसले बुलंद, पुलिस कठघरे

घटना के चार-पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में बोनट पर ढाबा संचालक को डालकर तेज रफ्तार में कार फर्राटा भरती नजर आ रही है, जबकि एक वीडियो में संचालक स्ट्रेचर पर लेटा नजर आ रहा है। लोग कार की रफ्तार 70-80 प्रतिकिलोमीटर घंटा बता रहे हैं। उधर, आरोपियों के हौंसले बुलंद होने को लेकर परिजनों से फेज-तीन पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया है।
Pages: [1]
View full version: ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर 1.5 KM तक तेज स्पीड में दौड़ाई कार, फिर फेंककर भाग गए आरोपी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com