Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

हरियाणा के डबवाली में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से कांसे का कीमती घंटा उड़ाया

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Temple-bell-stolen-1769083855966.webp

मंदिर से कांसे का घंटा चुरा ले गए चोर (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, डबवाली। रेलवे स्टेशन पर स्थित मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पता वीरवार को चला। जब पुजारी अमित मिश्रा तथा सेवादार प्रदीप सिंगला मंदिर परिसर में पहुंचे। दोनों सुबह करीब सात बजे मंदिर पहुंचे थे। प्रदीप सिंगला के अनुसार मंदिर में लगा कांसे का घंटा चोर चोरी करके ले गए। चोरों ने कुर्सी पर घंटा उतारा।

जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये हैं। सिंगला के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व भी चोरी हुई थी। उस वक्त पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा था। सामान बरामद हुआ था। इस बार पता नहीं चल पाया है कि घंटा कौन चोरी कर ले गया। प्रदीप के अनुसार मंदिर रेलवे स्टेशन पर है। इस वजह से श्रद्धालु कम ही आते हैं।
Pages: [1]
View full version: हरियाणा के डबवाली में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से कांसे का कीमती घंटा उड़ाया

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com