deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

-30 डिग्री की भीषण ठंड में 23 हजार फीट की चोटी पर चढ़ी उदयपुर की बेटी मनस्वी, अकोन्कागुआ पर फहराया तिरंगा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Manasvi-Agarwal-1769091191454.webp

मनस्वी अग्रवाल ने अकोंकागुआ चोटी पर तिरंगा फहराया।



जागरण संवाददाता, उदयपुर। अदम्य साहस, मजबूत इरादे और अनुशासन का परिचय देते हुए उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की सर्वोच्च चोटी अकोंकागुआ (7000 मीटर/करीब 23,000 फीट) पर भारतीय तिरंगा फहराकर न सिर्फ शहर बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है।

माइनस 30 डिग्री तापमान और 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यह अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने 7000 मीटर ऊंची अकोंकागुआ चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

इस उपलब्धि के साथ वे राजस्थान की अर्धसैनिक बल की पर्वतारोही गीता सामोता के बाद अकोंकागुआ शिखर पर पहुंचने वाली राज्य की दूसरी महिला बन गई हैं।
22 में से केवल 12 पर्वतारोही सफल

अकोंकागुआ दुनिया की सबसे कठिन पर्वत चोटियों में गिनी जाती है। यहां अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और तेज हवाएं पर्वतारोहियों की कड़ी परीक्षा लेती हैं।

इन्हीं विषम परिस्थितियों के चलते मनस्वी के साथ गए विश्व भर के 22 पर्वतारोहियों में से केवल 12 ही शिखर तक पहुंच पाए।
एक मिशन पूरा, तुरंत दूसरा अभियान

गौरतलब है कि मनस्वी ने 23 दिसंबर 2025 को अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी विन्सन मैसिफ को फतह किया था।

इसके बाद भारत लौटे बिना ही मात्र 15 दिन के भीतर, 9 जनवरी 2026 को उन्होंने अकोंकागुआ अभियान शुरू कर दिया। इतने कम समय में दो अंतरमहाद्वीपीय अभियानों को सफल करना उनकी असाधारण मानसिक और शारीरिक क्षमता को दर्शाता है।
पांच माह में चार महाद्वीपों की चोटियां

इससे पहले वे यूरोप की माउंट एलब्रस और अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी भी फतह कर चुकी हैं। पांच माह से भी कम समय में चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा फहराकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पढ़ाई और पर्वतारोहण दोनों में अव्वल

मनस्वी गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ स्नातक हैं और वर्तमान में पर्यावरण कानून पर शोध कर रही हैं। यूजीसी-नेट परीक्षा में 99.2 पर्सेंटाइल हासिल करने के साथ वे सिंघानिया लॉ कॉलेज में सहायक आचार्य के रूप में सेवाएं भी दे रही हैं।
Pages: [1]
View full version: -30 डिग्री की भीषण ठंड में 23 हजार फीट की चोटी पर चढ़ी उदयपुर की बेटी मनस्वी, अकोन्कागुआ पर फहराया तिरंगा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com