cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

कड़ाके की ठंड में हॉटनेस से बढ़ाई गर्मी, मनाली विंटर कार्निवाल में 21 सुंदरियों ने बिखेरा जलवा; साड़ी पहनकर किया कैटवॉक

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Manali-Winter-Carnival-1769097369516_m.webp

मनाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता में 21 सुंदरियों ने बिखेरा जलवा



जागरण संवाददाता, मनाली। विंटर कार्निवाल में आकर्षण का केंद्र रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता रोचक दौर में पहुंची गई है। गुरुवार, 22 जनवरी को सभी 21 सुंदरियों ने साड़ी पहनकर कैटवॉक किया।

मनुरंगला में कैटवॉक करने के बाद सुंदरियों ने जजों सहित मनु रंगशाला की ऑडियंस गैलरी को अपना परिचय दिया। गुरुवार को सभी 21 सुंदरियों ने अगले राउंड में जगह बनाने के लिए प्रतियोगिता में भाग लिया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-22-at-8.44.11-PM-(1)-1769095796247.jpeg

रोमांचक दौर में विंटर क्वीन प्रतियोगिता

इनमें नताशा नेगी (रामपुर, शिमला), सृष्टि शर्मा (रोहड़ू, शिमला), रुपशी शर्मा (मंडी), तृषा (कुल्लू), शानवी चौहान (कुल्लू), शनिका (कुल्लू), संयोगिता ठाकुर (मनाली), नेहा भारद्वाज (हमीरपुर), पल्लवी (कुल्लू), श्रेया (मंडी), इशिता गुरुंग (मनाली), पिया कांजी (पंजाब), नैंसी (मंडी), नेहा ठाकुर (मनाली), शिल्पा ठाकुर (मंडी), रिया वर्मा (कुल्लू), प्रीति ठाकुर (मंडी), श्वेता जायसवाल (कांगड़ा), साहू वर्मा (शिमला), जेसबिन (भुंतर) और नेहा (मंडी) ने अपना परिचय देने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-22-at-8.44.11-PM-1769095742713.jpeg

साड़ी पहनकर सुंदरियों ने किया कैटवॉक

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। इस दौरान कार्निवाल कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्या नेगी ने सभी को विंटर कार्निवाल की बधाई दी। पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा कमला प्रार्थी, पूर्व नप अध्यक्ष शबनम तनवर, मनोनीत पार्षद रानू विशेष तौर पर मौजूद रही। अब कार्निवाल के चौथे दिन, शुक्रवार को सुंदरियां जजों के सवालों का जवाब देंगी।
Pages: [1]
View full version: कड़ाके की ठंड में हॉटनेस से बढ़ाई गर्मी, मनाली विंटर कार्निवाल में 21 सुंदरियों ने बिखेरा जलवा; साड़ी पहनकर किया कैटवॉक

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com