Chikheang Publish time 2026-1-22 22:56:35

जींद: मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/dead-body-(8)-1769103763656_m.webp

मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, जींद। गांव डोहाना खेड़ा में वीरवार दोपहर को एक मकान की छत गिर गई। इसमें मकान मालिक मलबे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गांव डोहाना खेड़ा निवासी 40 वर्षीय काला किसी दूसरे शहर में दूध की डेरी पर काम करता था। वह कई-कई दिन में घर आता था और बुधवार शाम को ही घर आया था। वीरवार दोपहर को वह मकान में सो रहा था। उसके परिवार के अन्य लोग घर से बाहर गए हुए थे।

दोपहर को मकान की छत गिर गई और काला इसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से निकाला और नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नरवाना सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस को छत गिरने की सूचना मिली थी। छत काफी कमजोर हो चुकी थी। जिस समय छत गिरी काला मकान के अंदर अकेला ही सो रहा था। मकान में वह अपनी मां और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी मां व बच्चे उस समय घर से बाहर गए हुए थे।
Pages: [1]
View full version: जींद: मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत