cy520520 Publish time 2026-1-23 01:56:21

अमेरिका में बर्फीले तूफान का खतरा, आधी आबादी पर पड़ सकता है असर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/winter-2309156-1769113069052_m.webp

अमेरिका में बर्फीले तूफान का खतरा, आधी आबादी पर पड़ सकता है असर (फोटो- रॉयटर)



रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका में शुक्रवार से लेकर पूरे सप्ताहांत के दौरान भीषण बर्फीले तूफान का अंदेशा जताया गया है। इसके चलते भारी बर्फबारी, वर्षा और शून्य से काफी नीचे तापमान जाने का अनुमान है। नतीजन आवागमन और बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे देश की करीब आधी आबादी यानी 15 करोड़ अमेरिकी प्रभावित हो सकते हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, यह तूफान देश की करीब आधी आबादी को प्रभावित कर सकता है। एपलाशियन और वेस्ट वर्जीनिया के पहाड़ों में 20 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। जबकि पूर्वी अमेरिका में रहने वाले ज्यादातर लोगों को बर्फबारी के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों और बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

एनडब्ल्यूएस में मौसम विज्ञानी ब्रायन हर्ले ने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी, बोस्टन, बाल्टीमोर और वाशिंगटन डीसी में शनिवार को चार से दस इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

वाशिंगटन डीसी में शून्य से छह डिग्री नीचे तो बोस्टन में शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे तक तापमान रहने का अनुमान है। शिकागो में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। खराब मौसम को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
Pages: [1]
View full version: अमेरिका में बर्फीले तूफान का खतरा, आधी आबादी पर पड़ सकता है असर