deltin55 Publish time 2026-1-23 06:12:02

Teachers Day 2025: टीचर्स डे को यादगार बनाने के 10 तरीके, शिक्षक-शिक्षिकाओं के दिल को छू लेंगे ये आइडियाज


Teachers Day 2025: भारत में शिक्षकों को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। यूं तो हर दिन हमें उन्हें सम्मान और आदर देना चाहिए। लेकिन साल में एक खास दिन टीचर्स के लिए समर्पित होता है, जिसे शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) के नाम से जाना जाता है। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।




भारत के द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षक और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत 5 सितंबर 1962 को हुई थी। अगर आप भी अपने शिक्षकों को इस दिन स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 7 शानदार तरीके लेकर आए हैं। ये न केवल आपके शिक्षक-शिक्षिकाओं के दिल को छू लेंगे बल्कि ये दिन बेहद यादगार भी बना देंगे।
https://data.indianexpress.com/election2019/track_1x1.jpg






शिक्षकों के प्रति आदर, प्रेम और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह बहुत पुराना तरीका है। लेकिन आज भी शिक्षकों को यह बहुत अच्छा लगता है जब छात्र कार्ड बनाकर उनके बारे में लिखते हैं।






अपने शिक्षकों के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन करें। इसमें उन्हें को उन विशेष उपाधियों से अवगत कराएं जो आपने उन्हें दी हैं। इस दौरान उन्हें सम्मान देने के साथ-साथ उनके लिए स्पीच भी तैयार करें और बोलें।




https://www.deltin51.com/url/picture/slot0860.jpg




आप शिक्षकों के लिए एक वीडियो कोलाज बना सकते हैं, जिससे उन्हें उन पलों की याद आ जाए जिनके लिए आप आभारी हैं। स्कूल या कॉलेज की एक और खूबसूरत याद बनाने के लिए ऐसा कर सकते हैं।






सजावट किसे पसंद नहीं होती, खासकर जब वो खुद के लिए की गई हो। तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए क्लास को सजाएं। इसमें शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ साझा की गई यादों को दर्शाने के लिए दीवार पर एक फोटो कोलाज लगा सकते हैं।







आप अपने शिक्षकों को बहुत ध्यान से देखते हैं, इसलिए आपने उनके पहनावे पर भी गौर किया होगा। इस शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षक की तरह कपड़े पहनें और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाएं।







डांस हमेशा माहौल को खुशनुमा बना देता है। इसलिए अपने शिक्षकों के लिए एक डांस परफॉर्मेंस तैयार करें। इसमें आप अपने शिक्षकों द्वारा कक्षा में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वाक्यांशों को जोड़कर प्रदर्शन को और मजेदार और मनोरंजक बना सकते हैं।





Pages: [1]
View full version: Teachers Day 2025: टीचर्स डे को यादगार बनाने के 10 तरीके, शिक्षक-शिक्षिकाओं के दिल को छू लेंगे ये आइडियाज