Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Basant Panchami 2026 Wishes: मां सरस्वती की कृपा के लिए अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश, बरसेगा विद्या का वरदान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Basant-Panchami-2026-Wishes-1769077535523_m.webp

Basant Panchami 2026 Wishes: वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला व संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में वसंत पंचमी 23 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन साधक मां शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पावन दिन (Basant Panchami 2026 Wishes) पर जो लोग सच्चे मन से मां सरस्वती की पूजा करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता का वरदान मिलता है, तो आइए इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को इसकी बधाई देते हैं।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं (Basant Panchami Ki Hardik Shubhkamnaye)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-22-at-3.35.22-PM-1769077552315.jpeg

[*]सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी, विद्यारंभं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा। मां सरस्वती की कृपा आप पर सदा बनी रहे। वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
[*]मां सरस्वती आपको वह हर ज्ञान दें जो आपके जीवन के अंधकार को मिटा दे और सफलता के मार्ग पर ले जाए। शुभ सरस्वती पूजा 2026!
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-22-at-3.40.30-PM-1769077618545.jpeg   

[*]वीणा लेकर हाथ में, मां सरस्वती हो आपके साथ में। मिले मां का आशीर्वाद हर दिन, मुबारक हो आपको वसंत पंचमी का दिन।
[*]पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़े गुलाल। रंग बरसे पीला और छाए खुशहाली, मुबारक हो आपको बसंत पंचमी की यह डाली।
[*]बहारों में जैसे फूलों की महक होती है, वैसे ही आपके जीवन में ज्ञान की चमक हो। वसंत पंचमी की ढेर सारी बधाई!
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-22-at-3.43.18-PM-1769077659171.jpeg   

[*]आया बसंत, छा गई हरियाली, मां सरस्वती आपके जीवन में भर दें खुशहाली। ज्ञान का दीप जले आपके मन में, सदा रहे सफलता आपके आंगन में।
[*]किताबों का साथ हो, कलम पर मां का हाथ हो। सफलता आपके कदम चूमे, बस यही मां शारदा से हमारी फरियाद हो। सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं!
[*]विद्या दायिनी मां सरस्वती आपके जीवन से अज्ञानता का अंधेरा दूर करें और आपको सत्य की राह दिखाएं। ज्ञान के इस उत्सव की बधाई!
   

यह भी पढ़ें- वसंत पंचमी महापर्व कल, सुबह 02:29 बजे से पुण्य काल; ये है पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- होली और वसंत पंचमी का वो गहरा नाता, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं, क्या है रंगों के त्योहार का \“काउंटडाउन\“?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Basant Panchami 2026 Wishes: मां सरस्वती की कृपा के लिए अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश, बरसेगा विद्या का वरदान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com