LHC0088 Publish time 2026-1-23 07:56:23

अंबेडकरनगर में तेंदुए के हमले में वन रक्षक समेत 4 लोग जख्मी, ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर किया अधमरा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/ambedkarnagar-news-1769135739893_m.webp

जलालपुर के महेशपुर गांव में पकड़ा गया तेंदुआ



संवाद सत्र, जागरण अंबेडकरनगर। जलालपुर के महेशपुर गांव में तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ आने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सरसों के खेत में घेर कर तेंदुए को पीटकर बेसुध कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम पिजड़े में बंद कर लखनऊ भेजा है।

तेंदुए के हमले से एक वनरक्षक संग तीन ग्रामीण घायल हुए। वनकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। घायल ग्रामीण श्याम नरायन जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

सुलतानपुर जनपद के अखंडनगर थाना के चंदीपुर गांव व मंजूषा नदी की तरफ आसपास के गांवों के शिकारियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए बुधवार की रात में जाल लगाया था। रात में शिकारी जाल देखने पहुंचे तो इसमें तेंदुआ फंसा हुआ देखा।

तेदुआ फंसने की खबर पर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। यहां सुलतानपुर व अंबेडकरनगर जनपद की वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन व्यवस्था की कमी के चलते दर्शक की भूमिका में रही। करीब 14 घंटे से अधिक समय तक तेंदुआ जाल में फंसा रहा, जबकि इसे पकड़ने में सभी बेबस नजर आए।

दोपहर 11 बजे के करीब एक ग्रामीण ने जाल को जैसे खींचा तेंदुआ छूटकर निकल गया और एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ नदी में घुस गया। नदी पार कर वह मालीपुर थाना के महेशपुर गांव स्थित इंद्रेश के सरसों के खेत में घुस गया। सरसों के खेत को पुलिस, वन विभाग व ग्रामीणों ने घेर लिया।

कुछ युवकों ने सरसों के खेत में तेंदुए की तलाश शुरू की। तभी अचानक बाहर निकले तेंदुए ने वन रक्षक श्याम नरायन यादव के साथ पेंदिया धवरुआ गांव के भगेलू यादव, महेशपुर गांव के अजय उर्फ करिया पर हमला किया। हमले से तीनों घायल हो गए। वनकर्मी के गले पर चोट लगने से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

घंटों तक तेंदुआ सरसों के खेत में बैठा रहा। पुलिसकर्मी आसपास जनता को रोकने के लिए खड़े रहे। कई घंटे बाद जब वनकर्मी तेंदुआ को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया तो इंद्रेश अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर सरसों के खेत में घुसे और तेंदुआ पर हमला किया।

तेंदुआ ने इंद्रेश पर हमला करके मुंह व गले पर जख्मी किया है। इंद्रेश संग युवकों ने तेंदुआ पर ताबड़तोड़ हमला करके उसे बेसुध कर पकड़ लिया। वन कर्मियों ने तेंदुआ को पिजड़े में बंद कर प्राथमिक उपचार कराया।

तेंदुए को देखने के लिए भीड़ जुट गई। पुलिस संग वनकर्मी तेंदुए को वाहन से लेकर चली गई। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी ने बताया कि घायल तेंदुआ का इलाज करा स्वास्थ्य परीक्षण को लखनऊ भेजा गया है। वहां भी दो-चार दिन उपचार व जांच कर जंगल व चिड़ियाघर में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, LIC एजेंट जिंदा जला
Pages: [1]
View full version: अंबेडकरनगर में तेंदुए के हमले में वन रक्षक समेत 4 लोग जख्मी, ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर किया अधमरा