deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

SIP Calculation: 1000 रुपये की एसआईपी से ₹10 लाख फंड कब तक तैयार होगा, देखें कैलकुलेशन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/investment-(6)-1769137949650_m.webp



नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। एसआईपी के जरिए आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी से 10 लाख का फंड कब तक तैयार कर लेंगे। इसके लिए हमें कब तक निवेश करना होगा, आइए कैलकुलेशन की मदद से समझते हैं।
कैलकुलेशन

[*]निवेश रकम-हर महीने 1000 रुपये
[*]निवेश रिटर्न- 12 फीसदी


अगर हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी की जाए और 10 लाख का फंड तैयार करना हो, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे आपको 20 से 21 साल तक निवेश करना होगा। 20 सालों में आपका फंड 9.99 लाख रुपये पहुंच सकता है। इसके साथ ही अगर आप 21 साल तक जमा करें तो आपका फंड 11,39,000 रुपये हो सकता है। हालांकि ये पूरी तरह से आपके द्वारा चुने गए फंड और मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है।

म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। क्योंकि ये शेयर बाजार पर निर्भर करता है।

अगर मूलधन की बात करें तो आप 1000 रुपये की एसआईपी से21 सालों में 2,52,000 रुपये जमा कर लेंगे। ऐसे ही 20 सालों में आपका मूलधन 2,40,000 रुपये होगा।
क्या होता है Hybrid Fund?

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड को अधिक सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि इसके अंतर्गत इक्विटी और डेट दोनों ही आते हैं। दो अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प होने से ये बैलेंस रहता है। हालांकि क्योंकि इसमें डेट भी मिला है, इसलिए आपको मामूली या सामान्य रिटर्न ही देखने को मिलेगा।   

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के जरिए निवेशक डेट और इक्विटी दोनों में निवेश कर पाता है।
Top Funds: 5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?



   नाम
   AUM
   एक्सपेंस रेश्यो
   CAGR 5Y


   क्वांट मल्टी एसेट एलोकेशन फंड
   4434.354
   0.58
   26.85795


   ICICI प्रू मल्टी एसेट फंड
   78179.11
   0.64
   22.072


   ICICI प्रू इक्विटी एंड डेट फंड
   49222.51
   0.92
   21.55942


   बैंक ऑफ इंडिया मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड
   1320.716
   0.68
   20.60093


   HDFC बैंलेस एडवांस फंड
   108205.1
   0.73
   19.62731


   महिंद्रा मैनुलिफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
   2108.492
   0.45
   18.52563


   क्वांट एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
   2077.936
   0.8
   18.26135


   निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड
   10661.23
   0.27
   18.18321


   एडेलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
   3412.832
   0.38
   17.69686


   JM एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
   785.3267
   0.69
   17.39601



क्या आपको निवेश करना चाहिए?

अगर आप एक बैलेंस फंड को देख रहे हैं, जो इक्विटी फंड से ज्यादा सुरक्षित हो, तो ये फंड आपके लिए है। हालांकि इसमें इक्विटी जैसे आकर्षक रिटर्न मिलने के चांस कम होते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न को देखकर निवेश न करें। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।
Pages: [1]
View full version: SIP Calculation: 1000 रुपये की एसआईपी से ₹10 लाख फंड कब तक तैयार होगा, देखें कैलकुलेशन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com