deltin33 Publish time 2026-1-23 10:27:08

गोरखपुर में सड़क दुर्घटनाओं का भयावह आंकड़ा, पैदल, पीछे से टक्कर में 86% मौतें

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/accident-1769145139257_m.webp

तेज गति से वाहन चलाने तथा ओवरटेकिंग में 17 प्रतिशत होती मौतें। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर 2025 तक गोरखपुर जनपद में सर्वाधिक 1219 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 469 मौतें हुई हैं। संभाग में कुशीनगर जनपद दूसरे नंबर पर है। जहां 684 सड़क दुर्घटनाओं में 415 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक दुर्घटना वाले 20 जनपदों में गोरखपुर और कुशीनगर जनपद भी शामिल हैं।

गोरखपुर में सर्वाधिक पैदल यात्री, पीछे से टक्कर और आमने-सामने की टक्कर में 86 प्रतिशत मौतें हुई हैं। छह क्रिटिकल कारिडोर में ही 34.09 प्रतिशत मौतें हुई हैं। तेज गति से वाहन चलाने तथा ओवरटेकिंग में 17 प्रतिशत मृत्यु हुई है। 32 प्रतिशत मौतें मई, जून और नवंबर माह में हुई हैं। यह आकड़ें मार्ग दुर्घटनाएं और उनके कारण व निवारण को लेकर किए गए सर्वे में सामने आए हैं।

सर्वे रिपोर्ट को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया हैं और दुर्घटनाओं और होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई है। सर्वे विश्लेषण के आधार पर जनपद में छह महत्वपूर्ण गलियारा (क्रिटिकल कारिडोर) की पहचान की गई है। घातक दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के कारण, इन गलियारों को सुरक्षात्मक दृष्टि से कार्यवाही योग्य उच्च प्राथमिकता वाली सड़कों के रूप में चिह्नित किया गया है।

कारिडोर को प्रति किलोमीटर मृत्यु दर के आधार पर रैंक किया गया है। जनपद में 29 में से 14 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 74 प्रतिशत मौतें होती हैं। ऐसे में 22 स्थानों की पहचान की गई हैं जहां 60 मिनट से ज्यादा समय में एम्बुलेंस पहुंचती हैं। यानी, एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंच पाती हैं।

यह भी पढ़ें- किराए के मकान में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी; छह हिरासत में

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इन थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं उपायों की सुदृढ़ता की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में यातायात नियमों का बेहतर अनुपालन, गति नियंत्रण उपायों और दुर्घटना स्थलों की विस्तृत लेखा परीक्षा की आवश्यकता है।

सर्वाधिक दुर्घटना वाले थाना क्षेत्र
गीडा, सहजनवां, झंगहा, पिपराइच, खोराबार, कैंपियरगंज, गुलरिहा, बड़हलगंज, चौरी चौरा, एम्स, चिलुआताल, गगहा, बेलीपार एवं कैंट।

जनपद के छह क्रिटकल कारिडोर
असुरन से भटहट मार्ग 32 किमी, करजहां से चौरी चौरा मार्ग 17 किमी, सहजनवा से रामपुर 51 किमी, बड़हलगंज से गोरखपुर 54 किमी, गोरखपुर से कैम्पियरगंज मार्ग 37 किमी, रामजानकी मार्ग सिकरीगंज से बडहलगंज उरुवां गोला मार्ग 64 किमी।

क्रिटकल कारिडोर में स्थित थाने
एम्स, बेलीपार, गुलरिहा, सहजनवा, खोराबार, चौरी चौरा, कैंट, पिपराइच, गीडा, बड़हलगंज, गगहा, झगहा, कैंपियरगंज, चिलुआताल


मार्ग दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए जनपद में छह क्रिटिकल कारिडोर की पहचान की गई है। छह क्रिटिकल कारिडोर में 14 थाना क्षेत्र आते हैं। थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने के लिए परिवहन विभाग के चार अधिकारी नामित किए गए हैं, जो सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से सघन अभियान चलाएंगे। थानों पर भी एक दारोगा और चार सिपाही की क्लोज सर्किट टीम गठित की गई है। क्रिटिकल कारिडोर को सुरक्षात्मक दृष्टि से कार्यवाही योग्य उच्च प्राथमिकता वाली सड़कों के रूप में चिन्हित किया गया है।
-

- संजय कुमार झा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गोरखपुर
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में सड़क दुर्घटनाओं का भयावह आंकड़ा, पैदल, पीछे से टक्कर में 86% मौतें