deltin33 Publish time 2026-1-23 10:56:34

न्‍यूनतम तापमान ने लगाना शुरू क‍िया गोता, बादलों के आमद की तैयारी, बदल सकता है मौसम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/weather-1769146435927_m.webp

सप्ताह भर मौसम सुहावना रहने का अनुमान मौसम व‍िभाग ने जताया है।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी का मौसम अब बदलाव की ओर हो चला है। हवाओं के रुख का साथ म‍िला तो शुक्रवार की शाम तक बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो सकता है। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी र‍िपोर्ट के अनुसार आने वाले द‍िनों में वातावरण का रुख अध‍िक तो नहीं लेक‍िन मामूली बदलाव का दौर शुरू हो सकता है। दरअसल द‍िल्‍ली में बार‍िश हो रही है, पछुआ का साथ म‍िला तो बादलों की सक्र‍ियता पूर्वांचल की ओर भी हो सकती है।

शुक्रवार की सुबह हुई तो वातावरण में ठंड घुली रही, गलन का अहसास तो हुआ लेक‍िन कोहरे का मामूली असर और गलन का असर दोनों ही धूप के साथ धुल गए। धूप चटख हुई तो गलन खत्‍म होने के साथ ही धूप का गुनगुना अहसास भी लोगों को हुआ। वातावरण में ख‍िली धूप ने वसंत का भाव समेटा तो हवा भी थमी हुई नजर आई। द‍िन चढ़ा तो चढ़ती धूप ने भी लोगों को ठंड से पर्याप्‍त राहत दी। मौसम व‍िभाग ने अध‍िक मौसमी बदलाव का संकेत तो नहीं द‍िया है लेकि‍न पछुआ का जोर मौसम बदल सकता है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 25.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.6 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 7.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.9 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 58% और अध‍िकतम 87% दर्ज की गई। आर्द्रता में कमी की वजह से बार‍िश की सूरत बनने की संभावना कम है लेक‍िन पछुआ का जोर बादलों को पूर्वांचल तक ला सकता है। हालांक‍ि अध‍िक मौसमी बदलाव का संकेत नहीं होने से मौसम का रुख सप्‍ताह भर तक बेहतर बने रहने का अनुमान है।
Pages: [1]
View full version: न्‍यूनतम तापमान ने लगाना शुरू क‍िया गोता, बादलों के आमद की तैयारी, बदल सकता है मौसम