cy520520 Publish time 2026-1-23 10:56:42

Snowfall Photos: वसंत पंचमी पर उत्तराखंड को बर्फबारी की सौगात, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/Untitled-9-1769146158640_m.webp

उत्‍तराखंड में हुई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत पंचमी का दिन उत्‍तराखंड के लिए सौगात लेकर आया। तड़के उत्‍तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई़ं। चारधाम सहित उत्‍तराखंड के अनेक पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, धनौल्‍टी और चकराता में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। जिसने लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों का दिल खुश कर दिया।

शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित हेमकुंड में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, चकराता, धनौल्‍टी और सुरकंडा में इस सीजन में पहली बार हिमपात हुआ। आइए देखते हैं बर्फबारी की मनमोहक तस्‍वीरें।

यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्‍म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्‍नोफॉल... लौटी ठंड

यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्‍पॉट्स पर जन्‍नत सा नजारा https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/chakrata-1769146906607.jpg

चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी मिली। https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/dhanolti-1769146946560.jpg

धनौल्‍टी में बर्फबारी की खबर सुनते ही सैलानी पहाड़ों की तरफ चल दिए। https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/snowfall-3-1769146988184.jpg

टिहरी में कुछ इस तरह खेतों पर बिछ गई बर्फ की सफेद चादर। https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/Untitled-12-1769147025514.jpg

भोले बाबा के केदारनाथ धाम में भी अच्‍छी बर्फबारी हुई है। https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/snowfall-5-1769147051982.jpg

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियां बर्फबारी की सराबोर हो गई हैं। https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/snowfall-4-1769147101615.jpg

धनोल्‍टी में सड़क पर बिछी बर्फ की चादर। वहीं बर्फबारी होने से उत्‍तराखंड भर में ठंड लौट आई है। राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: Snowfall Photos: वसंत पंचमी पर उत्तराखंड को बर्फबारी की सौगात, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां