Chikheang Publish time 2026-1-23 10:56:46

Railway News: टाटानगर के बजाए आदित्यपुर से चलेंगी ये 4 ट्रेनें, चक्रधरपुर मंडल ने जारी किया आदेश

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/train-news-(15)-1769147337449_m.webp

आदित्यपुर से चलेंगी 4 ट्रेनें। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनें 29 जनवरी से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद चक्रधरपुर मंडल ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। इसके अलावा यहां स्टेशन री-डेवलपमेंट का भी काम शुरू होना है। ऐसे में चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें आठ जोड़ी ट्रेनों को आदित्यपुर से चलने की अनुमति दी गई थी।

प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब 29 जनवरी से चक्रधरपुर मंडल इस दिशा में पहल कर रही है। इसमें आदित्यपुर से ट्रेनें शुरू होंगी और डाउन ट्रेन इसी स्टेशन पर आकर समाप्त हो जाएंगी।

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रेल प्रशासन द्वारा की जा रही इस पहल से वैसे यात्री जो बर्मामाइंस, करनडीह, सरजामदा, बागबेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों से इन ट्रेनों में सफर करते हैं उनकी परेशानी बढ़ जाएगी।

उन्हें टाटानगर के बजाए आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आना होगा जिससे न सिर्फ उनका एक घंटे का समय बर्बाद होगा बल्कि आटो व टैक्सी किराया भी अधिक देना होगा।

इन ट्रेनों को मिली मंजूरी



    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावी तारीख पूर्व में प्रस्थान समय नया प्रस्थान समय बदलाव


   20816
   विशाखापट्टनम-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस
   29 जनवरी
   06:40
   06:35
   5 मिनट पहले


   20815
   टाटानगर-विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस
   30 जनवरी
   07:25
   07:30
   5 मिनट बाद


   13301
   धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
   05 फरवरी
   12:15 बजे
   12:05 बजे
   10 मिनट पहले


   13302
   टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
   05 फरवरी
   15:30 बजे
   15:35 बजे
   5 मिनट बाद


   13512
   आसनसोल-टाटा त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
   06 फरवरी
   12:55 बजे
   12:50 बजे
   5 मिनट पहले


   13511
   टाटा-आसनसोल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
   06 फरवरी
   13:20 बजे
   13:25 बजे
   5 मिनट बाद


   68036
   हटिया-टाटा पैसेंजर
   05 फरवरी
   23:45 बजे
   23:35 बजे
   10 मिनट पहले


   68035
   टाटा-हटिया पैसेंजर
   05 फरवरी
   06:30 बजे
   06:35 बजे
   5 मिनट बाद





टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की कमी है इसलिए रेलवे बोर्ड को आदित्यपुर से कुछ ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था।
-

आदित्य चौधरी, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर मंडल
Pages: [1]
View full version: Railway News: टाटानगर के बजाए आदित्यपुर से चलेंगी ये 4 ट्रेनें, चक्रधरपुर मंडल ने जारी किया आदेश