deltin33 Publish time 2026-1-23 14:26:53

संभल की न्यायिक व्यवस्था में 48 घंटे के अंदर दूसरी बार फेरबदल, दीपक कुमार जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/Deepak-1769159587766_m.webp



संवाद सहयोगी, चंदौसी। जिले की न्यायिक व्यवस्था में 48 घंटे के अंदर दूसरी बार फेरबदल हुआ है। अब कौशांबी के सीजीएम रहे दीपक कुमार जायसवाल को जिले का नया सीजीएम बना गया है। वहीं प्रमोशन के बाद सीजीएम बने आदित्य सिंह को पुन: वापस सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी में तैनात किया गया है।

इसके अलावा जूनियर जज संभल नावेद अख्तर को अपर सीनियर डिवीजन सिविल जज चंदौसी में नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के बाद से अधिवक्ताओं में चर्चाएं बनी हुई है। इंटरनेट मीडिया पर भी फेरबदल को लेकर चर्चा है।

संभल हिंसा में एएसपी अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश देने वाले सीजीएम विभांशु सुधीर का दो दिन पहलेे सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर भेजा गया था। जबकि संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के दावे पर सर्वे के आदेश देने वाले आदित्य सिंह को संभल का सीजीएम बनाया गया था।

सीजीएम विभांशु सुधीर के स्थानांतरण होने से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। उनके ट्रांसफर की चर्चाएं बनी रही। लेकिन गुरुवार रात फिर एक बाद न्यायिक व्यवस्था ने सभी को चौंका दिया। यहां सीजीएम पद पर प्रमोट हुए आदित्य सिंह को पुन: सिविल जज सीनियर डिविजन की जिम्मेदारी दी गई। उनके स्थान पर कौशांबी के सीजीएम को संभल में नियुक्त किया गया है।
Pages: [1]
View full version: संभल की न्यायिक व्यवस्था में 48 घंटे के अंदर दूसरी बार फेरबदल, दीपक कुमार जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी