cy520520 Publish time 2026-1-23 16:27:21

फरीदाबाद में पिता बना हैवान, 50 तक गिनती नहीं लिख पाने पर चार साल की बेटी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/father-killer-1769166255303_m.webp

फरीदाबाद में पिता बना हैवान। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गांव झाड़सेंतली में 50 तक गिनती न लिख पाने से नाराज पिता ने चार साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित कृष्णा जैसवाल यहां परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है।

पति-पत्नी ड्यूटी करते हैं। दिन में पत्नी ड्यूटी जाती थी, रात में आरोपित कृष्णा जैसवाल जाता था। दिन में वह बच्चों की देखरेख करता था। वह अपनी चार साल की बेटी को घर पर ही पढ़ाता था। उसने बेटी को 50 तक गिनती लिखने के लिए दी थी, वह नहीं लिख पाई।

इससे गुस्से में आकर उसने पीट-पीटकर बेटी की हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में राजमिस्त्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से चल रहा था परेशान
Pages: [1]
View full version: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, 50 तक गिनती नहीं लिख पाने पर चार साल की बेटी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार