LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

पंजाब के मुक्तसर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान; पुलिस पर हमला, एएसआई की वर्दी फाड़ी, महिला कांस्टेबल का मोबाइल छीना

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/21B-1769167850037_m.webp

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गिद्दड़बाहा के गांव वाड़ा किशनपुरा में नशा तस्कर के घर रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की, एएसआई की वर्दी फाड़ दी और महिला कांस्टेबल का मोबाइल फोन छीन लिया। थाना कोटभाई पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआई दलबीर सिंह, चौकी दोदा ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस पार्टी युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गांव वाड़ा किशनपुरा निवासी वकील सिंह उर्फ काला पुत्र हरी सिंह के घर पहुंची थी। वकील सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को देखकर वकील सिंह अपने घर की छत से कूदकर पड़ोसी भोला सिंह पुत्र मिंदा सिंह के घर चला गया।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए भोला सिंह के घर में बने तूड़ी वाले कमरे से वकील सिंह उर्फ काला को काबू कर लिया। इस दौरान वह पुलिस पार्टी से गाली-गलौज करने लगा और हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे काबू में रखने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- कपूरथला में गैंगस्टरों पर वार मुहिम तेज, किराएदारों की तस्दीक अभियान, 46 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात
लेडी सीनियर कांस्टेबल को वीडियो बनाने से रोका

लेडी सीनियर कांस्टेबल कर्मजीत कौर ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो शोर सुनकर भोला सिंह और इकबाल सिंह पुत्र हरी सिंह मौके पर आ गए। आरोप है कि भोला सिंह ने महिला कांस्टेबल को वीडियो बनाने से रोका और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं इकबाल सिंह ने वकील सिंह को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान भोला सिंह ने एएसआई दलबीर सिंह का गला पकड़ लिया और उनकी वर्दी का बायां सोल्डर फाड़ दिया।

हालांकि पुलिस टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपित वकील सिंह को काबू में रखा। बाद में महिला कांस्टेबल कर्मजीत कौर और पीएचजी जीत सिंह ने छीना गया मोबाइल फोन वापस ले लिया। सूचना मिलने पर थाना कोटभाई से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- जालंधर के भोगपुर हाईवे पर खड़ी कार से टकराए दो वाहन, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, सड़क सुरक्षा फोर्स ने खुलवाया जाम
धमकियां देकर आरोपी हुए फरार

पुलिस के पहुंचते ही भोला सिंह और उसके साथी गाली-गलौच व धमकियां देते हुए फरार हो गए। थाना कोटभाई पुलिस ने वकील सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी भोला सिंह और इकबाल सिंह की तलाश में छापेमारी जारी है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोर्ट भर्ती नियम लिख सकती न योग्यताओं की समानता तय कर सकती, PSTCL भर्ती विवाद में इाईकोर्ट का फैसला
Pages: [1]
View full version: पंजाब के मुक्तसर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान; पुलिस पर हमला, एएसआई की वर्दी फाड़ी, महिला कांस्टेबल का मोबाइल छीना

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com