उत्तर प्रदेश का औरैया बना मॉडल जिला, नक्शा पास कराने के लिए सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग हुआ जरूरी
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/yogi-(3)-1769168544773_m.webpऔरैया में भवन निर्माण के लिए सोलर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश को \“ग्रीन एनर्जी\“ हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक और दूरदर्शी पहल की गई है। प्रदेश के औरैया जनपद ने आवासीय सौर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव मॉडल पेश किया है।
अब जिले में नए आवासीय भवनों के नक्शे तभी स्वीकृत किए जाएंगे, जब उनमें सोलर रूफटॉप सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सतत विकास की ओर बढ़ते योगी सरकार के इस कदम को जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।
स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण का अनिवार्य मेल
योगी सरकार की इस नई रणनीति के तहत नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर पंचायतों को अपनी बोर्ड बैठकों में प्रस्ताव पारित कर इस व्यवस्था को लागू करने का अधिकार दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली की बचत के साथ-साथ गिरते भूजल स्तर को सुधारना है। अब भवन निर्माण के दौरान सोलर पैनल और वर्षा जल संचयन प्रणाली को स्थापित करना नक्शा स्वीकृति की अनिवार्य शर्त होगी।
अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को बड़ा लाभ
राज्य में रूफटॉप सोलर सिस्टम का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 1191.64 मेगावाट क्षमता के सोलर सिस्टम स्थापित हैं, जिनसे हर दिन लगभग 50 लाख यूनिट कार्बनमुक्त बिजली पैदा हो रही है।
[*]
बिजली की बचत: आम नागरिक प्रतिदिन औसतन लगभग 3.25 करोड़ रुपये की बिजली बचा रहे हैं।
[*]
रोजगार सृजन: इस क्षेत्र में अब तक लगभग 50 हजार प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
[*]
भूमि संरक्षण: रूफटॉप मॉडल के कारण लगभग 4500 एकड़ भूमि का संरक्षण हुआ है, जिसका उपयोग अब अन्य विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगा औरैया
राज्य सरकार औरैया के इस मॉडल को अन्य जनपदों के लिए भी अनुकरणीय मान रही है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नीतिगत निर्णय लेकर सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इस पहल से न केवल प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी \“हरित\“ राज्यों की सूची में अपनी जगह और पुख्ता करेगा।
Pages:
[1]