दरभंगा में दहेज के लिए दो हत्याएं, फरार दामादों पर बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/police-1769170275843_m.webpइसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। दहेज के लिए ससुर और पत्नी की अलग-अलग हत्या मामले में दो दामादों की संपत्ति को सिमरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर लिया। सबसे पहले पुलिस कंसी गांव में कार्रवाई की।
जहां देहज के लिए ससुर की हत्या करने वाले आरोपित दामाद सहित उसके परिवार के आधे दर्जन लोगों की एक-एक संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदलपहुंचे थे।
जहां फरार चल रहे आरोपित दामाद जितेंंद्र सहनी,उसके पिता राजू सहनी, मां रेखा देवी सहित जैठ धर्मेन्द्र सहनी, सियाराम सहनी , और सुशील सहनी की पहले खोज की गई। इसके बाद बारी-बारी से बर्तन, गेट, बक्सा, चौकी आदि को जब्त कर पुलिस लेकर साथ चली गई।
मामले को लेकर जितेंद्र की पत्नी सोनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने की सूचना पर सोनी के पिता समस्तीपुर चकमेहसी थाना के बेलसंडी निवासी लालबाबू साहनी 10 जून 2024 को अपनी पुत्री के घर पहुंचे। जहां सभी आरोपितों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया।
डीएमसीएच से रेफर होने के बाद पीएमसीएच में इलाज लालबाबू की मौत हो गई। इसके बाद से ही सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। उधर, माधोपुर में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपित नागेंद्र साह के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।
नागेंद्र के खिलाफ मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के परबत्ता गांव निवासी रामशरण साह ने दहेज हत्या की चार वर्ष पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अपने दामाद पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया था।
Pages:
[1]