यूपी बोर्ड की कक्षा 12 भौतिक विज्ञान विषय का मॉडल पेपर, 27 फरवरी को है यह परीक्षा
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/UP-Board-Exam-2026-1769175457071_m.webpजागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इनमें 12 वीं भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा 27 फरवरी को दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए करीब एक माह का समय बचा है। यह समय हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क करने का है।
यहां से डाउनलोड करें कक्षा 12 भौतिक विज्ञान विषय का मॉडल पेपर
https://storage.googleapis.com/dev-cms-backend-media/2023-09-11/media/image/1694416257362-7aee3e77-1433-4143-8f65-087da432cf5f.pngModel paper.pdf
डीएन इंटर कालेज के भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता डा. युवराज शर्मा के अनुसार बोर्ड परीक्षा केवल परीक्षार्थियों के ज्ञान का माप नहीं है। यह परीक्षार्थियों की समझ, समस्या, समाधान और समय प्रबंधन क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी है। उनके अनुसार यह एक स्कोरिंग पेपर है। फिजिक्स के कई अध्यायों के अंक अधिक हैं। कई के कम अंक भी हैं। उसी के अनुसार विभिन्न अध्याय की तैयारी को समय दें। प्रतिदिन कम से कम दो से ढाई घंटा भौतिक विज्ञान विषय को जरूर दें।
प्रश्नों का उत्तर संक्षिप्त एवं सटीक बिंदुवार लिखने की कोशिश करें। आंकिक प्रश्नों के उत्तर में मात्रक अवश्य लिखें।अक्सर परीक्षा के दौरान हम कुछ प्रश्नों पर अधिक समय व्यतीत कर देते हैं, जिससे अन्य प्रश्नों को अच्छी तरह हल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। ये परीक्षा हाल में तनाव का कारण बनता है। इससे कई बार प्रश्न गलत भी कर देते हैं और कभी-कभी प्रश्न छूट भी जाते हैं। इसके लिए तैयारी के समय पिछले चार-पांच सालों के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व हल करने का अभ्यास करें।
Pages:
[1]