Chikheang Publish time 2026-1-23 19:27:16

आजादी के नायक को बंगाल में एक और सम्मान, अब सुभाष पोर्टिको के नाम से जानी जाएगी लोक भवन की ग्रैंड सीढ़ियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/bose-(2)-1769178013127_m.webp

नेताजी की जयंती पर शुक्रवार को लोक भवन में ग्रैंड सीढिय़ों का नाम बदलकर सुभाष पोर्टिको रखते राज्यपाल सीवी आनंद बोस- लोक भवन



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में लोक भवन (पूर्व में राज भवन) में उत्तरी गेट के सामने ग्रैंड सीढिय़ों का नाम बदलकर नेताजी सुभाष पोर्टिको कर दिया है।

नेताजी की 129वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार दोपहर में लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने औपचारिक रूप से इसका नामकरण किया। लोक भवन के एक अधिकारी ने बताया कि अब से यह ग्रैंड सीढिय़ां नेताजी सुभाष पोर्टिको के नाम से जाना जाएंगी।
राज्यपाल ने लोक भवन की ग्रैंड सीढ़ियों का नाम बदला

नेताजी की जयंती के मौके पर राज्यपाल ने भारत की आजादी की लड़ाई के इस महान योद्धा और भारत माता के सबसे महान सपूतों में से एक नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि नेताजी का निस्वार्थ जीवन, काम और पराक्रम समय, युगों, विचारधारा की रुकावटों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे था। नेताजी ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया।
नेताजी की 129वीं जयंती पर यह सम्मान दिया गया

राज्यपाल बोस ने कहा कि एक जन्मजात क्रांतिकारी, एक चतुर प्रशासक, एक बेहतरीन प्लानर, एक जन नेता, एक बेहतरीन मिलिट्री स्ट्रैटेजिस्ट, एक राजनेता, नेताजी ने ज्ञान योग, भक्ति योग और कर्म योग को सफलतापूर्वक अपनाया और उसका पालन किया। उन्होंने नेताजी को सलाम करते हुए उनके पराक्रम को नमन किया।
Pages: [1]
View full version: आजादी के नायक को बंगाल में एक और सम्मान, अब सुभाष पोर्टिको के नाम से जानी जाएगी लोक भवन की ग्रैंड सीढ़ियां