cy520520 Publish time 2026-1-23 21:57:18

कालिंजर से लेकर चित्रकूट तक... यूपी दिवस पर प्रदर्शित होगी बुंदेलखंड की ऐतिहासिक गाथा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/bundelkhand-1769186083615_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बुंदेलखंड की गोद में बसे कई अनछुए स्थलों में पर्यटन की अनंत संभावनाएं देखी जाती हैं। यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत प्रदेश का गौरव बढ़ाती है, जिसे यूपी दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग विशेष मंच देगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस को पहले से कहीं अधिक व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। बौद्ध, जैन, रामायण, महाभारत सहित प्रदेश के सभी 12 पर्यटन सर्किटों से जुड़ी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कालिंजर किले को विशिष्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि झांसी, चित्रकूट, ललितपुर, महोबा और बांदा के ऐतिहासिक स्थलों व जल प्रपातों की जानकारी के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से उभारना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
Pages: [1]
View full version: कालिंजर से लेकर चित्रकूट तक... यूपी दिवस पर प्रदर्शित होगी बुंदेलखंड की ऐतिहासिक गाथा