deltin33 Publish time 2026-1-24 00:56:42

बदला मौसम का मिजाज: वसंत पंचमी पर झमाझम बरसे बदरा, जानें 27 जनवरी को लेकर क्या है मौसम विभाग का अलर्ट!

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/23brc_m_81_23012026_500-1769195529892_m.webp

देर रात हुई झमाझम बार‍िश



जागरण संवाददाता, बरेली। वसंत पंचमी की सुबह तेज हवा और घुमड़ते बादलों संग हुई। शुक्रवार को बीते दिनों से निकल रही चटख धूप फीकी पड़ी, दिनभर बादल छाए रहे। शाम होते ही मेघगर्जन संग झमाझम वर्षा शुरू हुई, जिसने मौसम का साफ करते हुए वसंत का स्वागत किया। हालांकि दिन में तेज हवा ने धूल के गुबार उड़ाए, जिससे लोगों को सफर करने में परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान आसमान साफ होने व 27 जनवरी से वर्षा का अगला दौर शुरू होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन फिर सूरज बादलों के पीछे छिप गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/23brc_m_66_23012026_500-1769196595905.jpg

पूरे दिन सर्द हवा चलती रही, जिससे जगह-जगह सड़कों पर धूल के गुबार उड़ते नजर आए। राहगीरों को सफर करना भी मुश्किल हो गया। शाम होते ही बूंदा-बांदी शुरू हो गई, शाम करीब छह बजे मेघगर्जन संग झमाझम वर्षा शुरू हुई। इससे बचने के लिए लोग छज्जों और सुरक्षित स्थान का सहारा लेते नजर आए। दोपहिया वाहन सवार खुद को भीगने से बचाते हुए रुक-रुककर सफर करते दिखे।

देर शाम तक यही स्थिति बनी रही, तापमान गिरने से शाम को सर्दी महसूस की गई। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी 48 घंटों के दौरान आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की तात्कालिक गिरावट के साथ अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी से वर्षा का अगला दौर आरंभ होकर क्रमिक बढ़ोतरी के साथ 28 जनवरी तक जारी रहने की संभावना की है।




यह भी पढ़ें- अब चालान का \“जुगाड़\“ खत्म: कोर्ट जाने से पहले भरनी होगी आधी रकम, वर्ना हाथ से जाएगा लाइसेंस
Pages: [1]
View full version: बदला मौसम का मिजाज: वसंत पंचमी पर झमाझम बरसे बदरा, जानें 27 जनवरी को लेकर क्या है मौसम विभाग का अलर्ट!