LHC0088 Publish time 2026-1-24 05:26:17

कानपुर में फरवरी से शुरू होंगी 29 स्मार्ट पार्किंग, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/kanpur-nagar-nigam-1764323766260-1769192665369_m.webp



जागरण संवाददाता़, कानपुर। जाम से मुक्ति के लिए नगर निगम फरवरी में 29 स्मार्ट पार्किंग शुरू करने जा रहा है। विभाग ने सभी छह जोन में स्थलों का चयन कर लिया है।

स्मार्ट पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। अपर नगर आयुक्त मो. आवेश ने बताया कि फरवरी के अंत तक पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

नगर निगम ने इससे पहले सिटी में 35 पार्किंग स्थलों का चयन किया था। छह जोन में यह पार्किंग स्थल चयनित किए गए। इन पार्किंग स्थलों से शुल्क की वसूली भी तय की गई। इसके तहत दो पहिया वाहन को पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने के लिए कम से कम सात रुपये और चौपहिया के लिए 15 रुपये देने होंगे।

इसके अलावा घंटे और माह के हिसाब से अलग शुल्क तय किए गए हैं। अभी नगर निगम की दो पार्किंग नगर निगम परिसर और अटल घाट में चल रही हैं।

17 जगह कोर्ट से स्टे लेकर पार्किंग का संचालन किया जा रहा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सुविधाओं को पूरा कर इसे लागू कर दिया जाएगा। 13 फरवरी तक टेंडर डाले जाएंगे और उसी दिन खोले जाएगे।
यहां पार्किंग बनेंगे

जोन 1

[*]चैंबर आफ कमोडिटीज
[*]भार्गव हॉस्पिटल
[*]दूध मंडी
[*]कल्पना प्लाजा
[*]मेगा मॉल
[*]सागर मार्केट
[*]आभा नर्सिंग होम


जोन 2

[*]चौधरी मैरिज लान ई-ब्लॉक
[*]सुघर सिंह स्कूल ई-ब्लाक के सामने
[*]केटीएल के सामने
[*]परिणय गेस्ट हाउस


जोन 4

[*]मोतीझील परिसर नगर निगम
[*]राजीव वाटिका मोतीझील
[*]कारगिल पार्क मोतीझील
[*]तुलसी उपवन मोतीझील
[*]लाजपत भवन मोतीझील
[*]कानपुर नगर निगम फ्रंट साइड
[*]कॉलेज ऑआफ मैनेजमेंट स्टडीज
[*]गैस्ट्रो इंस्टीट्यूट
[*]गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल
[*]मधुराज हॉस्पिटल


जोन 5

[*]नसीमाबाद पार्किंग
[*]आरएसपीएल पार्किंग एरिया
[*]स्टेट बैंक आफ इंडिया


जोन 6

[*]रेजेंसी हॉस्पिटल
[*]आकाश इंटीट्यूट
[*]कानपुर मेडिकल सेंटर
[*]पॉलीवाल मेडीकेयर
[*]रतनदीप हॉस्पिटल




    पार्किंग शुल्क (प्रस्तावित) दो पहिया चौपहिया


   दो घंटे के लिए
   15
   30


   एक घंटे के लिए
   7
   15


   24 घंटे के लिए
   57
   120


   मासिक पास
   855
   1800


Pages: [1]
View full version: कानपुर में फरवरी से शुरू होंगी 29 स्मार्ट पार्किंग, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति