cy520520 Publish time 2026-1-24 09:26:40

वाराणसी पंचायत मतदाता सूची में 6.5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर, 20 फरवरी तक करें दावा-आपत्ति

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/VoterList-1769227551540_m.webp

वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा 28 मार्च को। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान घर-घर वोटरों के सत्यापन के बाद वोटर लिस्ट का आलेख प्रकाशन हो चुका है। पब्लिक इस मतदाता सूची को देख कर दावा-आपत्ति 20 फरवरी तक कर सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में इस दौरान जिले स्तर पर संभावित डुप्लीकेट वोटरों का भी सत्यापन होगा।

इनकी संख्या जिले में छह लाख 57 हजार 869 है। डुप्लीकेट वोटरों का ब्लाकवार सत्यापन हाे चुका है। सत्यापन में वोटर का नाम अब दो स्थान पर मिलेगा तो एक हटेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होना है। पंचायत चुनाव मई-जून में संभावित है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी कोई संकेत नहीं दिया गया है।

जनपद में 17 लाख 51 हजार 425 मतदात

पंचायत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में वोटरों की संख्या 17 लाख 51 हजार 425 है। इसमें पुरुष वोटर की संख्या नौ लाख 24 हजार 967 और महिला की आठ लाख आठ हजार 58 है। जबकि, 2021 में जिले में 17 लाख 52 हजार 107 मतदाता थे। यह संख्या पिछली पंचायत चुनाव से कम है। हालांकि, अंतिम प्रकाशन के बाद ही तय हो पाएगा कि जिले की पंचायतों में कितने मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ताज होटल पहुंची नेहा सिंह राठौर, लंका पुलिस को दर्ज कराया बयान

दूसरी तरफ, विधानसभा मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पांचों विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या करीब 16 लाख है। बताया जा रहा है कि इसी के दृष्टिगत पंचायत की वोटर लिस्ट को भी पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में सत्यापन हो रहा है।

महत्वपूर्ण

[*]जिले में 694 ग्राम पंचायतें
[*]ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 8978
[*]क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1007
[*]जिला पंचायत सदस्य की संख्या 40
[*]मतदान केंद्र 850
[*]मतदेय स्थल 2592
Pages: [1]
View full version: वाराणसी पंचायत मतदाता सूची में 6.5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर, 20 फरवरी तक करें दावा-आपत्ति