LHC0088 Publish time 2026-1-24 10:27:23

Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी, पूरे दिन छाई रही बदली

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/sarson-1769231017199_m.webp

बसंत पर खिलखिलाता बचपन....गंगा बैराज के समीप स्थित खेत में खिले सरसो के फूलों के बीच खेलती बच्चियों की हंसी किसी का भी मन मोह सकती है। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार की सुबह कानपुर में ठंडी हवा ने सर्दी को बढ़ा दिया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के बदले रुख के कारण कानपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीते तीन दिनों से दिन में गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम के करवट लेते ही सुबह से लोगों को ठंड का अहसास करा दिया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार के तड़के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। सुबह से ही ठंडी हवा ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन बदली छाई रही, लेकिन कानपुर में बारिश नहीं हुई। रात का तापमान में जहां बढा़ेतरी दर्ज की गई, पर दिन के तापमान में ठंडी हवा के कारण गिरावट रही।

शुक्रवार का न्यूनतम तापमान में 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो गुरुवार की तुलना में 1.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 27 व 28 जनवरी को कानपुर व आसपास बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब तक के सबसे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ है जिसके कारण पहाड़ों पर खूब बर्फबारी और बारिश हुई है। इस कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी के जिलों में बारिश हुई। इस का असर कानपुर पर देखने को मिला सुबह से ठंडी हवा ने पूरे शहर को चपेट में लिया था।

यह भी पढ़ें- Bank Strike: 5-डे बैंकिंग पर वार्ता विफल, देशव्यापी हड़ताल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही, तेज सर्द हवा चलती रही। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह के बाद यूपी में बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि यूपी में 27 व 28 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है, यह विक्षोभ सशक्त नहीं है पर इसका असर कानपुर सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा।

बीते पांच दिनों में तापमान का आकड़ा



   तारीख
   न्यूनतम तापमान
   अधिकतम तापमान


   23 जनवरी
   9.0 डिग्री
   24 डिग्री


   22 जनवरी
   7.7 डिग्री
   25.8 डिग्री


   21 जनवरी
   8.0 डिग्री
   24.6 डिग्री


   20 जनवरी
   8.0 डिग्री
   24.6 डिग्री


   19 जनवरी
   8.0 डिग्री
   26.0 डिग्री




मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया डाटा है
Pages: [1]
View full version: Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी, पूरे दिन छाई रही बदली