Tata Nexon EV को मिले दो नए शानदार कलर ऑप्शन, लुक पहले से भी ज्यादा हुआ अट्रैक्टिव
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Tata-Nexon-EV-(3)-1769227193033_m.webpTata Nexon EV अब दो नए शानदार रंगों ओसेन ब्लू और प्योर ग्रे में उपलब्ध।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की पॉपुलर EVs में से एक Tata Nexon EV भी लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसकी वजह भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फीचर-लोडेड पैकेज है। अब ग्राहकों की पसंद को और बेहतर तरीके से ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने Nexon EV में दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा नेक्सन ईवी के नए कलर ऑप्शन और इसके फीचर्स के बारे में।
Tata Nexon EV के नए कलर
पहले Tata Nexon EV सीमित कलर विकल्पों में उपलब्ध थी। इसे पहले प्रिस्टीन व्हाइट, डेटोना ग्रे और एम्पावर्ड ऑक्साइड में पेश किया जाता था। इनमें से एम्पावर्ड ऑक्साइड कलर को सिर्फ टॉप-स्पेक Empowered ट्रिम के साथ ही मिलता था। अब इसे दो नए ओसेन ब्लू और प्योर ग्रे कलर को शामिल किया गया है। ये दोनों नए कलर Nexon EV के 45-kWh बैटरी पैक वाले सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। यह वेरिएंट क्रिएटिव, फियरलेस और इंपॉवर्ड है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/Tata-Nexon-EV-(1)-1769227411144.jpg
Ocean Blue कलर Nexon EV को एक नया और हार्ड-टू-मिस अपील देता है। इमेज के आधार पर इस रंग में ब्लू और ग्रीन टोन का मिक्स नजर आता है, जो इसे बाकी शेड्स से अलग बनाता है। इस कलर के साथ Nexon EV की कंटेम्पररी डिजाइन और डायनेमिक रोड प्रेजेंस ज्यादा उभरकर सामने आती है। साथ ही ब्लैक रूफ और ब्लैक्ड-आउट पिलर्स वाली ड्यूल-टोन थीम Ocean Blue पर काफी मैच करती है। यह कलर उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है जो मॉडर्न और eco-conscious aesthetics पसंद करते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/Tata-Nexon-EV-(2)-1769227423772.jpg
Nexon EV का दूसरा नया रंग Pure Grey है, जो एक लाइट ग्रे शेड है। यह रंग बहुत ज्यादा ब्राइट या बोल्ड नहीं लगता, लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसमें SUV के डिजाइन एलिमेंट्स ज्यादा साफ नजर आते हैं। इसका कलर में डिस्टिंक्टिव लाइटिंग सिग्नेचर, डिस्टिंक्टिव लाइटिंग सिग्नेचर, कंटेम्पररी बंपर डिजाइन और स्लीक DRLs चीजें ज्यादा उभरती हैं। जो लोग सटल और क्लासी फिनिश पसंद करते हैं, उनके लिए Pure Grey एक प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकता है।
परफॉर्मेंस और ड्राइविंग रेंज
Nexon EV30 kWh 45 kWh
बैटरी पैक
30 kWh
45 kWh
मोटर पावर
95 kW (130 PS)
106 kW (144 PS)
टॉर्क
215 Nm
215 Nm
क्लेम्ड रेंज
325 km तक
489 km
0-100 km/h
9.2 सेकंड
8.9 सेकंड
ड्राइव मोड्स
मल्टी ड्राइव मोड्स
मल्टी ड्राइव मोड्स
थर्मल मैनेजमेंट
लिक्विड कूलिंग सिस्टम
लिक्विड कूलिंग सिस्टम
चार्जिंग ऑप्शन
AC होम + DC ऑन-रोड चार्जिंग
AC होम + DC ऑन-रोड चार्जिंग
टाटा ने साफ किया है कि नए कलर्स के अलावा Nexon EV में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। यह EV अभी भी दो बैटरी विकल्पों में आती है।
Pages:
[1]