LHC0088 Publish time 2026-1-24 10:56:39

महराजगंज में जेट्रोफा का फल खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/ztrofa-1769233215520_m.webp

बाएं से सचिन, रामानंद, दिव्यांश और अमन।



जागरण संवाददाता, आनंदनगर। जेट्रोफा (रतनजोत) का फल खाने से डंडवार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। सभी एक-एक कर बेसुध हो गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आनन-फानन में उन्हें बनकटी सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फरेंदा थाना क्षेत्र के डंडवार बुजुर्ग में जेट्रोफा का पौधा लगा है। शुक्रवार की दोपहर में 3:30 बजे गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने उस फल को खा लिया। उसे देखकर साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने भी खा लिया। कुछ देर बात ही बच्चों के पेट में दर्द होने के साथ उल्टी होने लगी।

बच्चों की बिगड़ी हालत देखकर स्वजन में चींख पुकार मच गई। बच्चों के अनुसार उन्होंने जेट्रोफा खाया था। इसके बाद उनके पेट में दर्द शुरू होने लगी। बीमार बच्चों में दिव्यांश आठ, रामानंद 12, सचिन 10 व अमर नौ वर्ष शामिल हैं। स्वजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में SIR सुनवाई के दौरान AERO से हाथापाई, अधिवक्ता पर केस दर्ज, अधिवक्ता पर मुकदमा

घटना के बाद घबराए अन्य स्वजन भी अपने-अपने बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे, लेकिन गनीमत रहा कि गांव के अन्य बच्चों ने उस फल को नहीं चखा था। तब जाकर स्वजन को राहत मिली।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया था, जो विषैला होता है। फिलहाल चारों बच्चों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति में सुधार है।
Pages: [1]
View full version: महराजगंज में जेट्रोफा का फल खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार